{"_id":"6a3c869eacb2af37cb0f804e","slug":"tragic-kolkata-warehouse-collapse-several-killed-and-injured-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Warehouse Collapse: मलबे में दबा मजदूर बोला- पैर काट दो, पर मेरी जान बचा लो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Warehouse Collapse: मलबे में दबा मजदूर बोला- पैर काट दो, पर मेरी जान बचा लो
Thu, 25 Jun 2026 07:08 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, कोलकाता।
ब्यूरो, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:08 AM IST
सार
पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई मजदूर मलबे में फंसे हैं और बचाव अभियान जारी है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विस्तार
पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है। कई मजदूर मलबे में फंसे हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित ब्रेस ब्रिज के पास तब हुआ, जब इमारत का आरसीसी ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि 22 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। जिनमें पांच की मौत हो चुकी है। सेना, एनडीआरएफ के साथ बचाव में जुटे एक युवक ने बताया कि मलबे में फंसा एक मजदूर दर्द से कराह रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि भले ही उसका पैर काटना पड़े, बस उसकी जान बचा लो। रेस्क्यू टीम ने उसे किसी तरह से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन: 13 शहरों में नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी, 27 और शहरों के लिए बनेगा प्लान
विज्ञापन
इस बीच, लापरवाही बरतने में बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार और दो लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। घायलों के इलाज के लिए न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।