फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Traffic Rules: not only in India but these countries also have huge fine charges for violation

भारत ही नहीं इन देशों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगता है भारी भरकम जुर्माना

Sun, 08 Sep 2019 12:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Sep 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic Rules: not only in India but these countries also have huge fine charges for violation
एक सितंबर से देशभर में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है

केंद्र सरकार ने एक सितंबर से पूरे देश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू किया है जिसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ रहा है। जिसके कारण लोग नाराज हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को जुर्माने का बचाव करते हुए कहा कि इसके पीछे का विचार लोगों को नियमों के अनुरूप बनाना है। उन्होंने लोगों से पूछा कि लोगों के लिए क्या अधिक महत्वपूर्ण है जीवन या धन। वैसे ऐसा नहीं है कि केवल हमारे देश में सख्त कानून बनाया गया है। हमसे पहले भी कई देशों में ट्रैफिक नियमों को लेकर कड़े कानून मौजूद हैं। आज हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

ताइवान

ताइवान में नशा करके गाड़ी चलाने पर दो साल की सजा और लगभग 4 लाख 82 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। यदि नशे की हालत में गाड़ी से दुर्घटना हो जाती है तो सात साल की सजा का प्रावधान है। वहीं यदि दुर्घटना में किसी की मौत हो जाती है तो 10 साल की सजा दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमान

ओमान में यदि आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते, वीडियो देखते या मैसेज करते हुए पकड़े जाते हैं आपको 10 दिन जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा आपको 56 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

फिनलैंड

फिनलैंड में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। वहां जुर्माने की राशि गाड़ी की रफ्तार और शख्स की सालाना कमाई को देखकर वसूली जाती है। इस देश में एक अरबपति से तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर करीब 4 करोड़ 37 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया था।

हॉलैंड 

हॉलैंड में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर हमेशा के लिए गाड़ी को जब्त कर लिया जाता है।

ब्रिटेन

ब्रिटेन में यदि आप गाड़ी चलाते समय किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाते हैं तो पुलिस आपके ऊपर 17 हजार रुपये का जुर्माना लगा सकती है। यह जुर्माना भी पहली बार पकड़े जाने पर देना पड़ेगा। दूसरी और तीसरी गलती करने पर इससे सख्त जुर्माना देना पड़ेगा।

यहां गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर लगता है भारी जुर्माना

लगभग 30 देशों में गाड़ी चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी और जुर्माने का प्रावधान है। बरमूडा में 36 हजार रुपए, त्रिनिदाद और टोबैगो में 16 हजार रुपये, कतर में 10 हजार रुपए और फिलीपींस में 7,200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed