फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   traffic congestion in mahakumbh Prayagraj-bound vehicles stopped in Madhya Pradesh

महाकुंभ: प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भीषण जाम, मध्य प्रदेश में वाहनों को रोका गया; देखें ताजा स्थिति

Sat, 08 Feb 2025 09:16 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 09:16 PM IST
सार

Mahakumbh: भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थल व रूटों पर आपात प्लान लागू कर दिया गया है। अगर बात प्रयागराज आने वाले रूट की करें तो फाफामऊ से प्रयागराज, झूंसी से प्रयागराज, जसरा से प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन
traffic congestion in mahakumbh Prayagraj-bound vehicles stopped in Madhya Pradesh
प्रयागराज जाने वाले रास्ते जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में एक बार फिर से लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई है। 27वें दिन शनिवार एक करोड़ 22 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके चलते प्रयागराज आने वाली अधिकतर सड़कों पर जाम की स्थिति है। हजारों की तादाद में लोग प्रयागराज के बाहर जाम में फंसे हुए हैं। वहीं प्रयागराज में भी लोगों को घाटों तक पहुंचने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थल व रूटों पर आपात प्लान लागू कर दिया गया है। अगर बात प्रयागराज आने वाले रूट की करें तो फाफामऊ से प्रयागराज, झूंसी से प्रयागराज, जसरा से प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है। वाराणसी और मिर्जापुर हाईवे पर शनिवार को पांच-पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई है। संगम से 10 से 15 किलोमीटर पहले से ही वाहन रेंग रहे हैं। हाईवे से शहर में आने वाले प्रमुख मार्ग दिन में पूरी तरह से चोक हो गए हैं। इसके अलावा अंतरजनपदीय डायवर्जन प्वाइंटों से लेकर जनपदीय सीमाओं पर भी वाहनों की कतार लगी।
विज्ञापन


वाराणसी व मिर्जापुर हाईवे पर सुबह ही पांच-पांच किमी का जाम लग गया। नैनी में नए यमुना पुल से लेकर सरगम चौराहे तक तो झूंसी में शास्त्री ब्रिज से लेकर अंदावा तक वाहनों की कतार लगी रही। पुराने यमुना पुल पर भी भीषण जाम रहा। नए पुल पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था, ऐसे में चौराहा पूरी तरह से चोक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित वीडियो


शहर में इन जगहों पर भीषण जाम
फाफामऊ, नैनी और इंडियन प्रेस चौराहा सहित कई जगहों पर यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। फाफामऊ में एक महामंडलेश्वर अपने कई वाहनों के साथ जाम में फंसे थे। 

traffic congestion in mahakumbh Prayagraj-bound vehicles stopped in Madhya Pradesh
गूगल मैप पर ट्रैफिक की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
किन रास्तों पर है जाम
  • प्रतापगढ़ से प्रयागराज आने वाले रास्ते पर जाम।
  • वाराणसी से प्रयागराज आने वाले हाईवे पर भी जाम।
  • रीवा और चित्रकूट से आने वाले हाईवे पर भी जाम की स्थिति है।
  • कौशांबी से प्रयागराज आने वाले रास्ते पर भी भीषण जाम लगा हुआ है।

 

traffic congestion in mahakumbh Prayagraj-bound vehicles stopped in Madhya Pradesh
जाम में फंसी गाड़ियां - फोटो : पीटीआई
मध्य प्रदेश में रोके गए प्रयागराज आने वाले वाहन
उधर मध्य प्रदेश में महाकुंभ के लिए जाने वाले सैकड़ों वाहनों को भारी यातायात और भीड़भाड़ से बचने के लिए रोक दिया गया है। कुछ स्थानों पर स्थानीय यातायात पुलिस ने यात्रियों से वापस लौटने का अनुरोध भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात से ही उत्तर की ओर जाने वाले वाहनों, जिनमें से अधिकांश श्रद्धालु थे, को उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों से आने वाले अधिकांश वाहन सुबह से ही कटनी, मैहर और रीवा जिलों में फंसे हुए हैं। रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि वाहनों को चाकघाट पर रोका जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। पुलिस यातायात को सुव्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है और प्रयागराज प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद उन्हें एक-एक करके गुजरने की अनुमति दे रही है। डीआईजी ने बताया कि प्रयागराज के रास्ते में यातायात जाम से बचने के लिए लोग गलत दिशा में भी वाहन चला रहे हैं।

महाराष्ट्र के नागपुर निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह यात्रा शुरू की, लेकिन मैहर में ढाई घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा और कटनी में भी जाम लगा रहा।  कटनी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों को रोक दिया गया। जिला यातायात पुलिस प्रभारी राहुल पांडे ने कहा कि यातायात कम होने के बाद ही उन्हें गुजरने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटनी से प्रयागराज तक 250 किलोमीटर लंबे मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर यातायात जाम है और फंसे हुए यात्रियों से वापस लौटने का अनुरोध किया जा रहा है। 

मैहर के तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी ने बताया कि 100-200 के जत्थों में वाहनों को छोड़ा जा रहा है। मैहर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) राजीव पाठक ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को शनिवार सुबह से ही रोक दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर खारमसेड़ा में वाहनों को रोका गया, जहां तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed