{"_id":"601028878ebc3e2c542f15d2","slug":"tractor-rally-farmers-protest-us-govt-personnel-have-been-advised-to-avoid-these-areas-and-stay-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसक प्रदर्शन के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने अधिकारियों से घर पर रहने की अपील की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंसक प्रदर्शन के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने अधिकारियों से घर पर रहने की अपील की
Tue, 26 Jan 2021 08:04 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 Jan 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में उपद्रवियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी अधिकारियों से घर पर रहते हुए सावधानी बरतने को कहा है। दूतावास ने कहा कि मीडिया में चल रही जानकारी के अनुसार कुछ क्षेत्रों में अभी भी प्रदर्शन चल रहे हैं इसलिए सभी अधिकारियों से अपील है कि वे सतर्क और सावधान रहें। वहीं मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है।
विज्ञापन
इस बैठक में किसानों के हिंसक प्रदर्शन और राजधानी के कई हिस्सों में बिगड़ी स्थिति पर चर्चा की जा रही है। दिल्ली में भारी संख्या में बल तैनात हैं और अतिरिक्त बलों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड के बाद दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर रैली निकालनी शुरू की। लेकिन बाद में यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई। आक्रोशित किसानों ने कई स्थानों पर उपद्रव किया और पुलिस से भी भिड़ गए। उधर, लाल किले पर पहुंचे किसानों ने किले की गुंबद पर अपना झंडा फहरा दिया। कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
विज्ञापन