{"_id":"5c0af1fdbdec22413f5da3b3","slug":"tourism-ministry-formulates-guidelines-for-approval-of-online-travel-aggregators","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों को संचालन के लिए लेनी होगी पर्यटन मंत्रालय की मान्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों को संचालन के लिए लेनी होगी पर्यटन मंत्रालय की मान्यता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
OYO Rooms
एयर, बीएंडबी, मेक माई ट्रिप, यात्रा और ओयो जैसी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों को संचालन करने के लिए पर्यटन मंत्रालय की मान्यता जरूरी होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पहली बार मंत्रालय ने ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर के लिए दिशा निर्देश तैयार किए हैं।
विज्ञापन
इस महीने के अंत तक मंजूरी और दोबारा मंजूरी के आवेदन के लिए योजना शुरू की जाएगी। नए नियमों के मुताबिक, द फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट, द इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रतिनिधियों वाली समिति की निरीक्षण रिपोर्ट और सिफारिश के बाद ही मंत्रालय पांच साल के लिए ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर को मान्यता देगा।
विज्ञापन