फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime

Top News: दिवाली के बाद 'गैस चैंबर' बने 16 शहर; ट्रंप-पुतिन बैठक टली; महिला वर्ल्डकप सेमीफाइनल के लिए IND v NZ

Wed, 22 Oct 2025 05:12 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 22 Oct 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
देश दुनिया की बड़ी खबरों में सबसे चिंताजनक खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई। दिल्ली समेत 16 शहरों में जमकर हुई आतिशबाजी के बाद इनकी हवा जहरीली हो चुकी है। हवा में प्रदूषण मापने का पैमाना एक्यूआई डरा रहा है। इसके अलावा बड़ी अंतरराष्ट्रीय राजनीति की घटना अमेरिका से सामने आई। एक अधिकारी ने बताया कि रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ हुई बैठक के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन की बैठक टल गई। देर रात खेल जगत से भी बड़ी खबर सामने आई। महिला विश्वकप अब अपने अंतिम दौर में है। दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खत्म होने के बाद बने समीकरणों के आधार पर अब सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होना तय हुआ है। इन खबरों के अलावा व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली, उत्तर प्रदेश के संभल में पथराव के बाद उपजा तनाव, अफ्रीकी देशों में दो हादसों में 45 मौतें, दीपावली के मौके पर देश में हुआ रिकॉर्ड कारोबार भी सुर्खियों में रहा। अन्य खबरों में इटली की महिला फ्रांसेस्का ओरसिनी को भारत का वीजा नहीं दिए जाने की घटना भी चर्चा में है। बिहार में बढ़ती विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच इस प्रदेश राजनीति से जुड़ी खबरें भी चर्चा में हैं। सांसद पप्पू यादव का बयान चर्चा में है, जहां उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से नहीं होगा। कनाडाई विदेश मंत्री का बयान भी चर्चा में है, जहां उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत बनाने प्रयास लगातार जारी हैं। मनोरंजन जगत में पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के पिता बनने और 84 वर्षीय दिग्गज असरानी के निधन के बाद खामोशी से हुई विदाई को लेकर उनके मैनेजर का बयान चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

Gas Chamber: दिवाली के बाद 16 शहरों में हवा जहरीली, दिल्ली में 4 साल में सर्वाधिक प्रदूषण; जींद का AQI रहा 421

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
06 दीपावली पर्व पर आसमान में आतिशबाजी का नजारा।संवाद

दिवाली के अगले दिन देश के कम से कम 16 शहरों की औसत हवा बेहद खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें राजधानी दिल्ली के अलावा 10 शहर हरियाणा, तीन यूपी, एक राजस्थान और एक गुजरात के हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 24 घंटे के औसत डाटा के अनुसार देश में सबसे खराब स्थिति हरियाणा के जींद में रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 421 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Russia-Ukraine War: हंगरी में नहीं मिलेंगे ट्रंप-पुतिन? US-रूस के विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद टली बैठक

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : ANI
रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाले संभावित बातचीत को टाल दिया गया है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक हंगरी के बुडापेस्ट में प्रस्तावित थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

SA W vs PAK W: द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 150 रन से रौंदा, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल के लिए जंग

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : @ICC
दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान को 150 रनों से करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले के बाद दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया, जबकि भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब बचे हुए स्थान (चौथे) के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

संभल में तनाव: आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों के बच्चों के बाद बड़े भिड़े, पथराव में छह लोग घायल, आरआरएफ तैनात

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
पथराव के बाद तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद

सोमवार की रात आठ बजे करीब गांव अहमदनगर थरैसा में दिवाली पर आतिशबाजी छोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद गए। मारपीट के साथ पथराव हुआ। इसमें बच्चों व महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

अफ्रीकी देशों में दो बड़े हादसे: इथियोपिया में 14 की मौत

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

इथियोपिया के पूर्वी हिस्से में सोमवार रात एक भीड़भरी ट्रेन की टक्कर खड़ी ट्रेन से हो गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। यह हादसा दीरे दवा शहर के पास हुआ, जब व्यापारी और उनके सामान से भरी ट्रेन जिबूती सीमा के पास स्थित देवाले कस्बे से लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर..

खदान के ढहने से बड़ा हादसा, 80 मजदूर फंसे

डोमिनिकन गणराज्य में मंगलवार (21 अक्तूबर) को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब एक खदान अचानक ढह गई। इस हादसे के बाद 80 खनिक खदान में फंस गए, जिनको बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी के घायल होने या मृत होने की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर..

हिंदी विदुषी फ्रांसेस्का ओरसिनी को भारत का वीजा नहीं

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
ई-पासपोर्ट पाने के लिए क्या करना होगा? - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध हिंदी विदुषी फ्रांसेस्का ओरसिनी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवेश से रोका गया। उनको वापस भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद सरकार के सूत्रों ने पुष्टि की है कि उन्हें भारत के अधिकारियों द्वारा ब्लैकलिस्ट किया गया है, क्योंकि उन्होंने अपने टूरिस्ट वीजा की शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन किया। पढें पूरी खबर...

व्यापारिक इतिहास का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
दिवाली। - फोटो : अमर उजाला
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपनी रिसर्च शाखा 'कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी' द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के आधार पर देशभर के 60 प्रमुख वितरण केंद्रों, जिनमें सभी राज्यों की राजधानियां एवं टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं, पर आधारित 'विस्तृत दीपावली त्योहार बिक्री 2025' पर रिसर्च रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष दीपावली पर देशभर में कुल बिक्री 6.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची है। इसमें 5.40 लाख करोड़ रुपये का वस्तु व्यापार और 65 हजार करोड़ रुपये का सेवा व्यापार शामिल है। ये अब तक का देश के व्यापार इतिहास का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार है। पढ़ें पूरी खबर...

संबंध शब्द मात्र से साबित नहीं कर सकते दुष्कर्म

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
वैवाहिक विवादों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला - फोटो : ANI

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बिना ठोस साक्ष्य के केवल शारीरिक संबंध शब्द का इस्तेमाल करना दुष्कर्म या गंभीर यौन उत्पीड़न का अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। अदालत ने कहा कि किसी आरोपी को सजा देने से पहले यह साबित होना जरूरी है कि अपराध के सभी आवश्यक तत्व पूरे हुए हों। पढ़ें पूरी खबर..

बिहार का सियासी चौसर: राहुल गांधी का कितना असर

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (फाइल) - फोटो : एएनआई
बिहार की राजनीति में राहुल गांधी का कितना प्रभाव है? विधानसभा 2025 के नतीजों की घोषणा के बाद क्या कांग्रेस पार्टी के पास अपना मुख्यमंत्री बनाने का अवसर आ सकता है? गठबंधन में सीटों के बंटवारे और कई विधानसभा सीटों पर 'दोस्ताना लड़ाई' जैसी बातों के क्या मायने हैं? ऐसे तमाम सवालों पर बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रोचक बयान दिए हैं। पप्पू यादव ने दावा किया है कि पूर्णिया जिले से ताल ठोक रहे चारों कांग्रेस प्रत्याशियों का जनाधार मजबूत है और जनता बड़े अंतर से इन्हें जिताएगी। पढ़ें पूरी खबर...

भारत से लौटीं कनाडाई विदेश मंत्री बोलीं-दोनों देशों की सार्थक बातचीत जारी

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी, दाहिने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद (फाइल) - फोटो : एएनआई
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद हाल ही में (12 से 14 अक्तूबर) भारत दौरे पर थीं। वहीं अब उन्होंने कहा है कि भारत के साथ कानून प्रवर्तन के मुद्दे पर सार्थक बातचीत चल रही है। मंगलवार को (21 अक्तूबर) सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री ने कहा कि जन सुरक्षा के मामले अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और इसीलिए कनाडा ने बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। पढें पूरी खबर...

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के घर गूंजी किलकारी

Top News Today National Global Headline Alarming AQI post Diwali Trump-Putin meet business sports cinema crime
सिंगर हार्डी संधू दूसरी बार बने पिता - फोटो : इंस्टाग्राम@harrdysandhu

मंगलवार को सिंगर हार्डी संधू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमारा सुंदर आशीर्वाद आ गया है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट के साथ एक फोटो है, जिसमें उनके नवजात बच्चा का हाथ दिख रहा है। साथ ही सिंगर और उनकी पत्नी के अलावा बड़े बेटे का हाथ भी मौजूद है। यह क्यूट सी फैमिली फोटो है, जिसे फैंस भी खूब लाइक रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed