Top News: दिवाली के बाद 'गैस चैंबर' बने 16 शहर; ट्रंप-पुतिन बैठक टली; महिला वर्ल्डकप सेमीफाइनल के लिए IND v NZ
Gas Chamber: दिवाली के बाद 16 शहरों में हवा जहरीली, दिल्ली में 4 साल में सर्वाधिक प्रदूषण; जींद का AQI रहा 421
दिवाली के अगले दिन देश के कम से कम 16 शहरों की औसत हवा बेहद खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें राजधानी दिल्ली के अलावा 10 शहर हरियाणा, तीन यूपी, एक राजस्थान और एक गुजरात के हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 24 घंटे के औसत डाटा के अनुसार देश में सबसे खराब स्थिति हरियाणा के जींद में रही जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 421 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Russia-Ukraine War: हंगरी में नहीं मिलेंगे ट्रंप-पुतिन? US-रूस के विदेश मंत्रियों की बातचीत के बाद टली बैठक
SA W vs PAK W: द. अफ्रीका ने पाकिस्तान को 150 रन से रौंदा, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल के लिए जंग
संभल में तनाव: आतिशबाजी को लेकर दो समुदायों के बच्चों के बाद बड़े भिड़े, पथराव में छह लोग घायल, आरआरएफ तैनात
सोमवार की रात आठ बजे करीब गांव अहमदनगर थरैसा में दिवाली पर आतिशबाजी छोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच हुए झगड़े में बड़े कूद गए। मारपीट के साथ पथराव हुआ। इसमें बच्चों व महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
अफ्रीकी देशों में दो बड़े हादसे: इथियोपिया में 14 की मौत
इथियोपिया के पूर्वी हिस्से में सोमवार रात एक भीड़भरी ट्रेन की टक्कर खड़ी ट्रेन से हो गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। यह हादसा दीरे दवा शहर के पास हुआ, जब व्यापारी और उनके सामान से भरी ट्रेन जिबूती सीमा के पास स्थित देवाले कस्बे से लौट रही थी। पढ़ें पूरी खबर..
खदान के ढहने से बड़ा हादसा, 80 मजदूर फंसे
हिंदी विदुषी फ्रांसेस्का ओरसिनी को भारत का वीजा नहीं
व्यापारिक इतिहास का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार
संबंध शब्द मात्र से साबित नहीं कर सकते दुष्कर्म
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बिना ठोस साक्ष्य के केवल शारीरिक संबंध शब्द का इस्तेमाल करना दुष्कर्म या गंभीर यौन उत्पीड़न का अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। अदालत ने कहा कि किसी आरोपी को सजा देने से पहले यह साबित होना जरूरी है कि अपराध के सभी आवश्यक तत्व पूरे हुए हों। पढ़ें पूरी खबर..
बिहार का सियासी चौसर: राहुल गांधी का कितना असर
भारत से लौटीं कनाडाई विदेश मंत्री बोलीं-दोनों देशों की सार्थक बातचीत जारी
पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के घर गूंजी किलकारी
मंगलवार को सिंगर हार्डी संधू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमारा सुंदर आशीर्वाद आ गया है। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट के साथ एक फोटो है, जिसमें उनके नवजात बच्चा का हाथ दिख रहा है। साथ ही सिंगर और उनकी पत्नी के अलावा बड़े बेटे का हाथ भी मौजूद है। यह क्यूट सी फैमिली फोटो है, जिसे फैंस भी खूब लाइक रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...