फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel

Top News: साल में 2 बार CBSE परीक्षा, दिल्ली में CAG रिपोर्ट पर सियासत; SLBC सुरंग में श्रमिक; पढ़ें सुर्खियां

Tue, 25 Feb 2025 09:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Feb 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

सीबीएसई बोर्ड ने फैसला लिया है कि वह 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करेगा, जिससे छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का अतिरिक्त मौका मिलेगा। वहीं, दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तेलंगाना की एसएलबीसी परियोजना की सुरंग का हिस्सा ढहने से फंसे श्रमिकों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उधर, दिल्ली शराब घोटाले को लेकर दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीएजी की रिपोर्ट पेश की, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला सातवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...

विज्ञापन

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
सीबीएसई - फोटो : सीबीएसई

CBSE: साल में दो बार होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं, पहला चरण फरवरी-मार्च में; सीबीएसई ने जारी किए नए नियम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अपनी परीक्षा प्रणाली में एक बड़ा सुधार पेश किया है। बोर्ड के ताजा निर्णय के अनुसार, 2026 से सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करेगा, जिससे छात्रों को अपना प्रदर्शन सुधारने का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
दिल्ली विधानसभा में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली शराब घोटाले पर CAG रिपोर्ट: कैसे हुआ 2002 करोड़ का घाटा, नई शराब नीति में कहां-कहां हुईं गलतियां? जानें
दिल्ली शराब घोटाले को लेकर मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट को पेश किया। इसे विधानसभा के सदन में रखे जाने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। कैग रिपोर्ट में जिस बात पर भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जोर दिया है, वह है 2002 करोड़ रुपये का घाटा, जिसे लेकर हंगामा मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
तेलंगाना सुरंग हादसा - फोटो : पीटीआई

SLBC Tunnel Collapse: सुरंग हादसे में चौथे दिन श्रमिकों से 40 मीटर दूर बचाव अभियान, GSI-NGRI विशेषज्ञ बुलाए गए
तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद से वहां फंसे आठ श्रमिकों के बचने की संभावनाएं लगातार कम होती दिख रही है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर और कीचड़ के चलते बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
सज्जन कुमार को एक और मामले में उम्रकैद। - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं सज्जन कुमार: 1984 सिख विरोधी दंगे से जुड़े किस मामले में हुई उम्रकैद, किस केस में पहले से सजायाफ्ता?
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख दंगे से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। सज्जन सिंह पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से इन्हीं दंगों से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके हैं। ऐसे में निचली अदालत की तरफ से एक और मामले में दोषी पाए जाने के बाद सिख दंगों में उनकी बड़ी भूमिका को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
शशि थरूर। - फोटो : अमर उजाला

क्या कांग्रेस-थरूर के बीच सब ठीक: क्यों सबसे लोकप्रिय नेता के पार्टी छोड़ने की लगीं अटकलें, किन बातों पर तनाव?
केरल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में अभी से बगावत के सुर उठने लगे हैं। इस बार यह बागी तेवर पार्टी के किसी धड़े या किसी छोटे नेता की तरफ से नहीं, बल्कि केरल में लोकप्रिय चेहरे और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चार बार के सांसद शशि थरूर की तरफ से दिखाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz

Preity Zinta: लोन माफ की चर्चा के बीच कांग्रेस ने भाजपा से जोड़ा प्रीति जिंटा का नाम, भड़क गईं अभिनेत्री
प्रीति जिंटा का 18 करोड़ रुपये का कर्ज माफ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर केरल की कांग्रेस यूनिट ने ट्वीट किया है। केरल कांग्रेस यूनिट ने अपने एक ट्वीट में इल्जाम लगाया है कि 'प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस भाजपा को दिया और उन्होंने उनके 18 करोड़ रुपये माफ कर दिए।' इस पर प्रीति जिंटा ने एक लंबी पोस्ट लिखी है। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
बंडी संजय कुमार। - फोटो : एएनआई (फाइल)

Telangana MLC Poll: केंद्रीय मंत्री बोले- सत्तारूढ़ दल पाकिस्तानी टीम जैसी, भाजपा टीम इंडिया; कांग्रेस भड़की
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने 27 फरवरी को होने वाले तेलंगाना एमएलसी चुनावों की तुलना भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच से की है। उनके इस बयान से सत्तारूढ़ कांग्रेस भड़क गई। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

Crypto Fraud: गेनबिटकॉइन मामले में 60 जगहों पर सीबीआई छापा, क्रिप्टो के नाम पर ₹6600 करोड़ की गडबड़ी के आरोप
सीबीआई ने 6,600 करोड़ रुपये के गेनबिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच के तहत मंगलवार को देश भर में 60 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी ने एक बयान बताया कि दिल्ली एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर और बेंगलुरु सहित कई शहरों में छापेमारी की गई, इस दौरान कथित तौर पर प्रमुख आरोपियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : @ProteasMenCSA

Champions Trophy: बारिश से धुला दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच, रोमांचक हुई ग्रुप बी की जंग, जानिए समीकरण
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला चैंपियंस ट्रॉफी का सातवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मैच रावलपिंडी में होना था, लेकिन सुबह से ही बारिश बाधा बनी हुई थी। यही कारण है कि यह मुकाबला टॉस के बिना ही रद्द हो गया। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई

Harbhajan Singh: कमेंट्री की बात पर किसने चढ़ाया हरभजन सिंह का पारा? भज्जी ने दर्ज कराई शिकायत    
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों दुबई में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी का आनंद ले रहे हैं। इस बीच एक एक्स यूजर ने भज्जी का पारा इतना बढ़ा दिया कि उन्हें उसके खिलाफ एफआईआर करवाने का फैसला लेना पड़ गया। दोनों के बीच हुई इस बहस का मुद्दा हिंदी कमेंट्री थी, जिसकी यूजर ने आलोचना की। पूर्व क्रिकेटर को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खरी-खोटी सुनाई। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
फूलन देवी - फोटो : अमर उजाला

Phoolan Devi Exclusive: नेटफ्लिक्स की फूलन देवी पर बन रही सीरीज बंद, रिची मेहता को मुंबई बुलाकर सुनाया फैसला
कनाडाई फिल्ममेकर रिची मेहता की बड़े जोर शोर से फूलन देवी के जीवन पर शुरू हुई वेब सीरीज नेटफ्लिक्स ने बंद कर दी है। इस सीरीज पर बीते दो महीने से काफी काम भी हो चुका था और रिची मेहता ने इसके लिए भारतीय सिनेमा के कलाकारों के ऑडिशन लेने भी शुरू कर दिए थे, लेकिन सीरीज की कथावस्तु पर नेटफ्लिक्स के विधि सलाहकारों ने ओटीटी को सचेत किया है। और, किसी तरह के संकट में फंसने की बजाय नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को ही बंद करने का फैसला रिची मेहता को सुना दिया है। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra DA Hike: महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत बढ़ाया, जानिए किसे मिलेगा लाभ
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में पांचवें वेतन आयोग के अपरिवर्तित वेतनमान के तहत 12 प्रतिशत की वृद्धि की, जो एक जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। सरकारी प्रस्ताव (जीआर) के अनुसार, 443 प्रतिशत से संशोधित 455 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान फरवरी 2025 के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

top news today amar ujala big news delhi cag report sajjan kumar 1984 case SC verdict Telangana Tunnel
अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को दोषी मानने से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला

UNSC: अमेरिका ने रूस को आक्रमणकारी मानने से किया इनकार, यूएन में तीन प्रस्तावों पर वोटिंग; भारत ने बनाई दूरी
अब तक यूक्रेन का साथ निभा रहा अमेरिका अब रूस के पक्ष में खड़ा होता दिखाई दे रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की पर समझौते का दबाव डालने के बाद अमेरिका ने यूक्रेन पर यूएन में एक और दबाव डाला है। उसने कहा है कि यूक्रेन संयुक्त राष्ट्र में पेश यूरोपीय देशों के समर्थन वाले अपने उस प्रस्ताव को वापस ले, जिसमें रूसी सेना को तत्काल वापस बुलाने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed