इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी विपक्षी कांग्रेस
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू होगा। विपक्षी कांग्रेस ने किसानों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिये सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि सत्र की शुरूआत श्रद्धांजलि से होगी। उन्होंने बताया कि कल सत्र के समापन के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें विधानसभा सत्र की अवधि के बारे में फैसला किया जायेगा।
पढ़ें पूरी खबर
कोलकाता फ्लाईओवर हादसे पर राजनीति शुरू
कोलकाता के अलीपुर इलाके में मंगलवार शाम को माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। मलबे में एक मिनी बस, मोटरसाइकिलों समेत कई वाहनों के दबे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। कम से कम नौ घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कोलकाता फ्लाईओवर हादसे के बाद अब ये मुद्दा राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। हादसे के बाद राहत बचाव कार्य भी शुरू नहीं हुआ कि राजनीति शुरू हो गई। हादसे के तुरंत बाद भाजपा नेत्री रूपा गांगुली ने ममता बैनर्जी को इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताया है। पढ़ें पूरी खबर