फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Majerhat bridge in South Kolkata has collapsed. More details awaited.

कोलकाता: ढाई साल में दूसरा ब्रिज हादसा, पांच की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Tue, 04 Sep 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 04 Sep 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Majerhat bridge in South Kolkata has collapsed. More details awaited.

महानगर के व्यस्त अलीपुर इलाके में मंगलवार शाम को माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। मलबे में एक मिनी बस, मोटरसाइकिलों समेत कई वाहनों के दबे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


कम से कम नौ घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन बल, पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। दार्जिलिंग के दौरे पर गईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहीं से राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा कर रही हैं। उनके बुधवार को यहां लौटने की संभावना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


हादसा शाम को करीब पौने पांच बजे उस वक्त हुआ जब ज्यादातर लोग दफ्तरों से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक एक जोरदार आवाज के साथ ब्रिज का एक हिस्सा नीचे ढह गया। ब्रिज के टूटे हिस्से में कई वाहन अटक गए जिन्हें क्रेन की सहायता से बारी बारी से निकाला गया। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिज पर हमेशा रहता है भारी ट्रैफिक
यह महानगर के व्यस्त ब्रिजों में शामिल है। इस पर हमेशा भारी ट्रैफिक रहता है। लगभग ढाई साल पहले पोस्ता इलाके में एक निर्माणाधीन पुल के ढहने के बाद यह इस तरह का दूसरा हादसा है।  

...नहीं गुजर रही थी ट्रेन वरना और भयानक होता हादसा
महानगर में हुई भारी बारिश के कुछ देर बाद ही ब्रिज का सौ मीटर से ज्यादा हिस्सा नीचे से गुजरने वाली रेल की पटरियों पर ढह गया। संयोगवश उस वक्त कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी वरना यह हादसा और बड़ा हो जाता। 


लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित 
पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे के बाद लोकल रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शाम 4.45 बजे के बाद माझेरहाट ब्रिज के नीचे से होकर गुजरने वाली ईएमयू लोक ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। 

‘राज्य सरकार की प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य है। उसके बाद जांच का काम शुरू होगा।’ - ममता बनर्जी (मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल) 

‘मैंने इस हादसे में पांच लोगों की मौत के बारे में सुना है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।’ - चंद्रिमा भट्टाचार्य (राज्य मंत्री, पश्चिम बंगाल) 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed