फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of september 5 live Updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 05 Sep 2018 05:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of september 5 live Updates

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरेगी विपक्षी कांग्रेस  

विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू होगा। विपक्षी कांग्रेस ने किसानों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिये सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि सत्र की शुरूआत श्रद्धांजलि से होगी। उन्होंने बताया कि कल सत्र के समापन के बाद कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी जिसमें विधानसभा सत्र की अवधि के बारे में फैसला किया जायेगा।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


कोलकाता फ्लाईओवर हादसे पर राजनीति शुरू

कोलकाता के अलीपुर इलाके में मंगलवार शाम को माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। मलबे में एक मिनी बस, मोटरसाइकिलों समेत कई वाहनों के दबे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। कम से कम नौ घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कोलकाता फ्लाईओवर हादसे के बाद अब ये मुद्दा राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। हादसे के बाद राहत बचाव कार्य भी शुरू नहीं हुआ कि राजनीति शुरू हो गई। हादसे के तुरंत बाद भाजपा नेत्री रूपा गांगुली ने ममता बैनर्जी को इस हादसे के लिए जिम्मेदार बताया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सरकार के खिलाफ आज किसानों की रैली

आज दिल्ली में आयोजित किसानों और मजदूरों की रैली में देशभर से किसान मजदूर इकट्ठा होने वाले हैं। किसान पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा होंगे और वहां से संसद मार्ग तक पैदल मार्च करेंगे। इसके चलते नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर 

 भारत, अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता

भारत-अमेरिका के बीच बृहस्पतिवार को होने वाली बेहद अहम ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो बुधवार को भारत पहुंचेंगे। इस वार्ता में मुख्य मुद्दा ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान होगा। संकेत तो ये भी हैं कि एस-400 ट्रायम्फ वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का बेड़ा खरीदने के लिए रूस के साथ 40,000 करोड़ रूपये के सौदे को अंजाम देने की भारत की योजना पर भी वार्ता हो सकती है। विस्तार से पढ़ें


 और कितना गिरेगा रुपया?

मंगलवार को रुपया लगातार डॉलर के मुकाबले नीचे गिर गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंच गया। रुपये के गिरने का सीधा असर सेंसेक्स और निफटी पर भी पड़ा है। मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी रही। ऐसे में ये देखना अहम होगा कि बुधवार को रुपये का हाल क्या रहे वाला है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed