फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of september 20 live updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 20 Sep 2018 03:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
top news stories of september 20 live updates
Top News
अंदेशे के आधार पर किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का गला नहीं घोंटा जा सकता: सुप्रीम कोर्ट 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अंदेशे के आधार पर किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का गला नहीं घोटा जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए पांच मानवाधिकारों के मामले की सुनवाई के दौरान की। अदालत ने पांचों कार्यकर्ताओं की नजरबंदी की अवधि बृहस्पतिवार तक बढ़ाते हुए कहा कि हम इस मामले को ‘बाज की नजर’ से देखेंगे।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


सुप्रसिद्ध कवि और पत्रकार विष्णु खरे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार


सुप्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार और हिंदी एकेडमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे ने बुधवार को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हुआ। आज उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा। छिंदवाड़ा में जन्मे विष्णु खरे दिल्ली के मयूर विहार के हिंदुस्तान अपार्टमेंट में किराए के एक कमरे में अकेले रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रखेंगे आर्ट इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री यहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। बता दें कि नई दिल्ली के द्वारिका सेक्टर-25 में बनने वाला यह सेंटर विश्व स्तरीय एक्जीबिशन सह कन्वेंशन सेंटर होगा जिसमें वित्तीय, अतिथ्य तथा खुदरा सेवाओं जैसी सुविधाएं होंगी। 


पढ़ें पूरी खबर-

एशिया कप 2018: अफगानिस्तान-बांग्लादेश आज होंगे आमने-सामने, दोनों टीमें श्रीलंका को दे चुकी हैं मात


एशिया कप 2018 में आज अफगानिस्तान का बांग्लादेश से मुकाबला होने जा रहा है। दोनों ही टीमें इस एशिया कप में श्रीलंकाई टीम को हरा चुकी हैं।  दोनों टीमें यह मुकाबला अगले राउंड में जगह बनाने के लिये खेलेंगी। जिसके चलते आज होने वाले मैच के बेहद रोमांचकारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, श्रीलंकाई टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है। 

पढ़ें पूरी खबर-

नन रेप मामले में आरोपी बिशप से सात घंटे तक पूछताछ, एसआईटी ने आज भी पूछताछ के लिए पेश होने को कहा

नन रेप मामले में आरोपी जालंधर के बिशप फ्रेंको मुलक्कल पूछताछ के लिए केरल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने बुधवार को पेश हुए। जांच टीम ने उनसे सात घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि मुलक्कल से बृहस्पतिवार को भी पूछताछ की जाएगी।

पढ़ें पूरी खबर- 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed