फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   questioned by the accused Bishop for seven hours In the Nun misbehaviour case

नन रेप मामले में आरोपी बिशप से सात घंटे तक पूछताछ, एसआईटी ने आज भी पूछताछ के लिए पेश होने को कहा

Thu, 20 Sep 2018 04:05 AM IST
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Updated Thu, 20 Sep 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
questioned by the accused Bishop for seven hours In the Nun misbehaviour case
Rape Case
नन रेप मामले में आरोपी जालंधर के बिशप फ्रेंको मुलक्कल पूछताछ के लिए केरल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने बुधवार को पेश हुए। जांच टीम ने उनसे सात घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि मुलक्कल से बृहस्पतिवार को भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


एसआईटी प्रमुख के. सुभाष ने अपराध शाखा के कार्यालय पर 54 वर्षीय बिशप से पूछताछ की। घंटों चली पूछताछ के बाद कोट्टायम के जिला पुलिस प्रमुख हरिशंकर ने बताया कि मामले में पहले चरण की जांच पूरी हो गई है। मुलक्कल को फिर से पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे मौजूद रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने इसके लिए सहमति जताई है। वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीड़िता, गवाहों और मुलक्कल के बयानों में ‘विरोधाभास’ के बारे में पूछे जाने पर कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य सच्चाई को सामने लाना है। जांच पूरी होने के बाद हम सभी सवालों का जवाब देंगे। समाचार चैनलों के मुताबिक, मुलक्कल बुधवार को तय समय से पांच मिनट पहले ही सुबह 10.55 पर एक निजी कार से अपराध शाखा के कार्यालय पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि नन ने कैथोलिक पादरी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2014 से 2016 के बीच कई बार उसका यौन शोषण किया। हालांकि फ्रेंको  मुलक्कल ने आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए मंगलवार को केरल हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी। हाल ही में मुलक्कल ने जालंधर डायोसिस के बिशप के रूप में अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को छोड़ दिया था। 


गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, एक की हालत बिगड़ी

बिशप द्वारा जांच में सहयोग किए जाने के बीच विभिन्न संगठनों और ननों के द्वारा मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा। वहीं अनशन में बैठी रेप पीड़िता की एक बहन की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed