फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of september 16 live updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 16 Sep 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
top news stories of september 16 live updates
Top News
व्यवसायिक मिशन के तहत रविवार को दो ब्रिटिश उपग्रह प्रक्षेपित करेगा इसरो
विज्ञापन


एक लंबे समय के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) रविवार को रात 10 बजे दो विदेशी उपग्रह लॉन्च करेगा। इसरो का यह मिशन पूरी तरह कॉमर्शियल होगा। भारतीय राकेट पोलर उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी 42) दो ब्रिटिश पृथ्वी अवलोकन उपग्रह नोवा एसएआर और एस1-4 को लेकर कक्षा में प्रवेश करेगा। ब्रिटेन के दोनों उपग्रहों का वजन लगभग 889 किलोग्राम है। यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

पढ़ें पूरी खबर-

असम में बारिश का कहर जारी, फिर आयी बाढ़, 1.39 लाख लोग हुये प्रभावित

अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ने से असम के कम-से-कम छह जिलों में बाढ़ आ गयी, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, बारपेटा, माजुली और डिब्रूगढ़ जिले बाढ़ की चपेट में हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि बाढ़ में अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं आयी है। बाढ़ की वजह से 1,38,985 लोग प्रभावित हुये हैं और बड़े पैमाने पर खेती भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

मनोहर परिकर छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री पद, दिल्ली एम्स में भर्ती


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अग्नाशय से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर का डॉक्टर का एक दल जांच कर रहा है। सूत्र ने कहा, ‘‘डॉक्टरों का एक दल उनकी जांच कर रहा है और उनके कुछ टेस्ट भी किए जाएंगे।’ स्वास्थ्य में गिरावट के बाद पर्रिकर को विशेष विमान से राष्ट्रीय राजधानी लाया गया है। पर्रिकर सितंबर के पहले सप्ताह में इलाज करा कर अमेरिका से लौटे हैं, जिसके बाद उन्हें कान्डोलिम में भर्ती कराया गया। अमेरिका में उनका करीब तीन माह तक इलाज चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-


इंडो-अमेरिकी सेनाओं के बीच आज शुरू होगा युद्धाभ्यास


भारत और अमेरिका के बीच 14वां युद्धाभ्यास कल चौबटिया के गरुड़ा मैदान में शुरू होगा। दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत पहाड़ी इलाके में विद्रोह और आतंकवाद से निपटने के तरीके सीखेंगी। इसके अलावा अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन की तकनीक साझा करेंगी। युद्धाभ्यास के लिए अमेरिकी सेना यहां पहुंच चुकी है। 

पढ़ें पूरी खबर-

JNUSU Election 2018 Result : बैलेट बॉक्स चोरी की कोशिश के बाद शुरू हुई मतगणना, लेफ्ट आगे


जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में रिकॉर्ड 68 फीसदी मतदान हुआ है। छात्रसंघ चुनाव के इतिहास में वर्ष 2007 के बाद सर्वाधिक विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग किया है। वर्ष 2007 में  68.43 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह दस से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान के बाद शुक्रवार रात दस बजे से मतगणना शुरू हो गई।

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed