{"_id":"5b9d072c867a557fe05989b7","slug":"indo-us-forces-will-begin-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडो-अमेरिकी सेनाओं के बीच आज शुरू होगा युद्धाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडो-अमेरिकी सेनाओं के बीच आज शुरू होगा युद्धाभ्यास
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
चैबटिया पहुंचे अमरिकी सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
भारत और अमेरिका के बीच 14वां युद्धाभ्यास कल चौबटिया के गरुड़ा मैदान में शुरू होगा। दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत पहाड़ी इलाके में विद्रोह और आतंकवाद से निपटने के तरीके सीखेंगी। इसके अलावा अत्याधुनिक उपकरणों के संचालन की तकनीक साझा करेंगी। युद्धाभ्यास के लिए अमेरिकी सेना यहां पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
यहां पहुंची अमेरिकी सेना ने भारतीय सेना के साथ युद्धाभ्यास को लेकर कई मसलों पर चर्चा की। काउंटर इंमरजेंसी और एंटी टेरेरिज्म के खिलाफ लड़ने के लिए दोनों लोकतांत्रिक देशों की फौज को व्यापक अनुभव है। भारत की ओर से गरुड़ डिवीजन के 350 अधिकारी और जवान और इतने ही सैनिक और अधिकारी अमेरिका की तरफ से युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे। 29 सितंबर तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत कठिन परिस्थितियों में काउंटर इंमरजेंसी और आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के गुर सीखेंगी।
विज्ञापन