फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of october 1 live updates

आज की प्रमुख खबरें जिन पर रहेंगी नजरें, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 01 Oct 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Oct 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
top news stories of october 1 live updates
Top News
फिर लगा महंगाई का झटका, दिल्ली-एनसीआर में बढ़े सीएनजी व पीएनजी के दाम
विज्ञापन


डीजल, पेट्रोल के बाद अब आईजीएल ने सीएनजी व पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। दिल्ली में सीएनजी अब 1 रुपया 70 पैसा महंगी हुई तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में 1 रुपया 95 पैसा महंगी हो गई है। इसी तरह रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी के दाम में भी बढ़ोत्तरी की गई है। 

पढ़ें पूरी खबर-

आज से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं संयुक्त राष्ट्र प्रमुख, मिलकर करेंगे आतंकवाद का खात्मा


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि आतंक और हिंसक चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में भारत यूएन का अहम साझेदार है। अब आतंकवाद को फंडिंग की समस्या से लड़ने की क्षमता में इजाफे के लिए संयुक्त राष्ट्र और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की योजना है। गुटेरस सोमवार से तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक भारत यात्रा पर, इन मुद्दों पर होगी चर्चा


यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीएटा फोर रविवार से छह अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगी जिस दौरान वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। यूनीसेफ ने कहा कि फोर अपनी इस यात्रा के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बच्चों से जुडे यूनीसेफ के सहयोग से चलने वाले कार्यक्रमों को देखेंगी। यूनीसेफ ने कहा कि, ‘‘यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक के तौर पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान फोर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, परिवारों, बच्चों और युवाओं से मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

किराया बढ़ाने की मांग पर आज जम्मू में चक्का जाम, लोगों को नहीं मिल सकेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट


जम्मू में किराया बढ़ाने की मांग पर आज ट्रांसपोर्टरों का रियासत भर में चक्का जाम रहेगा। बिक्रम चौक पर जमा होकर ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद एक रैली निकाली जाएगी जो बिक्रम चौक से फ्लाईओवर से होकर वापस आएगी।


पढ़ें पूरी खबर-

लंबे समय के लिए टला योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, सपा-बसपा गठबंधन की काट में जुटी पार्टी


उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को लंबे समय तक के लिए टाल दिया गया है। बीते शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की बैठक में आम चुनाव में 50 फीसदी वोट हासिल करने (मिशन 50 पर्सेंट) पर चर्चा हुई। इस क्रम में शाह ने मतदाता सूची में समर्थकों के हर हाल में नाम दर्ज कराने, बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर नियमित कार्यक्रम करने, जल्द से जल्द सभी 80 सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति का काम पूरा करने का निर्देश दिया। 

पढ़ें पूरी खबर-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed