फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of December 5 live Updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Wed, 05 Dec 2018 05:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Dec 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of December 5 live Updates
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगस्ता-वेस्टलैंड घोटाला : बिचौलिए मिशेल को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश 

विज्ञापन
करीब 3600 करोड़ रुपये की अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील मामले में भारत के हाथ एक बड़ी कामयाबी लग गई है। इस घोटाले में दलाल के तौर पर वांछित चल रहे क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित कर सीबीआई टीम मंगलवार देर रात भारत पहुंच गई। एयरपोर्ट से सीधे उसे सीबीआई मुख्यालय लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: एडीजी इंटेलीजेंस आज सौपेंगे शासन को अपनी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से मिले निर्देश के बाद देर रात एडीजी इंटेलीजेंस सोमवार देर रात सीधे स्याना पहुंचे। जहां पहले से ही डीएम-एसएसपी कैंप किए हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार शाम तक वह शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। माना जा रहा है कि एडीजी की रिपोर्ट के बाद कुछ लोगों पर गाज गिरनी तय है।  विस्तार से पढ़ें 

टीईटी 2018 का परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) प्राथमिक का परिणाम मंगलवार देर रात जारी कर दिया गया। परीक्षा में शामिल कुल 1101645 परीक्षार्थियों में 366285 पास हुए। इस प्रकार कुल 33 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। विस्तार से पढ़ें

हॉकी विश्व कप 2018: नीदरलैंड में है दम, पर जर्मनी भी नहीं कम, पाकिस्तान से भिड़ेगी मलयेशिया

यूरोप की दो दिग्गज और एक सी शैली से खेलने वाली तीन बार की चैैंपियन नीदरलैंड और लगातार दो बार खिताब जीत चुकी जर्मनी के बीच यहां हॉकी विश्व कप में पूल डी के मैच में अत्यंत रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। बुधवार के इस मैच की विजेता का सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed