फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 9 live Updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 09 Aug 2018 04:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 9 live Updates

राज्यसभा में उपसभापति का चुनाव आज, अपने जाल में उलझा विपक्ष

विज्ञापन
राज्यसभा के उपसभापति के लिए आज चुनाव होगा। राजनीति में कभी कुछ तय नहीं होता। राज्यसभा में उपसभापति के चुनाव पर यह कहावत सटीक बैठ रही है। अब हालत यह है कि विपक्ष और खासकर कांग्रेस अपने ही बिछाए जाल में उलझ गई है। अंतत: कांग्रेस को राज्यसभा में उपसभापति के लिए अपने वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद को ही चुनाव में उतारकर नामांकन कराना पड़ा। विस्तार से पढे़ें

आज महाराष्ट्र बंद, किए गए सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता

सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा संगठनों द्वारा आज बुलाये गये महाराष्ट्र बंद के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। मराठा संगठनों के विरोध प्रदर्शन के चलते पिछले महीने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी हुई थी। 

विज्ञापन

विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण को लेकर आज अहम बैठक

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्ग को आरक्षण नहीं देने का मामला विश्वविद्यालय प्रशासन पर भारी पड़ सकता है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग वहां आरक्षण लागू कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। आयोग ने इसके लिए गुरुवार को यूनिवसिर्टी के कुलपति को दिल्ली तलब किया है। वहीं आयोग इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।  पढ़ें पूरी खबर

राजनिवास पर धरना देना केजरीवाल को अब पड़ेगा महंगा, आज दर्ज होगी एफआईआर

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के राजनिवास पर धरना देना अरविंद केजरीवाल को महंगा पड़ सकता है। इसे गैरकानूनी बताते हुए विपक्ष आज (9 अगस्त) को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही केजरीवाल के धरने को असंवैधानिक करार दे चुका है। पढ़ें पूरी खबर

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट आज से

विराट एंड कंपनी गुरुवार को जब ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले के लिए उतरेगी तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती यह साबित करने की होगी कि यह मैच टीम इंडिया और मेजबान के बीच है न कि कोहली और इंग्लैंड के बीच।एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में जिस तरह से कप्तान कोहली के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेदंबाजों के सामने घुटने टेके थे वह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी चिंता की बात है। विस्तार से पढे़ें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed