फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal had given a strike on LG House, FIR will be lodged now

राजनिवास पर धरना देना केजरीवाल को अब पड़ेगा महंगा, आज दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 09 Aug 2018 04:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal had given a  strike on LG House,  FIR will be lodged now
1दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के राजनिवास पर धरना देते अरविंद केजरीवाल व अन्य (फाइल फोटो)।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के राजनिवास पर धरना देना अरविंद केजरीवाल को महंगा पड़ सकता है। इसे गैरकानूनी बताते हुए विपक्ष आज (9 अगस्त) को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही केजरीवाल के धरने को असंवैधानिक करार दे चुका है। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार खुद को एनार्किस्ट कहते हैं। इस बात को उन्होंने तब साबित भी कर दिया जब वे राज्यपाल के निवास पर धरना देने जा पहुंचे। उनके धरने को कोर्ट भी अनुचित बता चुका है। ऐसे में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को अपने साथियों के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय और सतेंद्र जैन के साथ जाकर एलजी हाउस में धरना दिया। कोर्ट ने इसी मामले पर दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि किसी के घर में जबरदस्ती जाकर धरना नहीं दिया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि एक मुख्यमंत्री अपने ऑफिस नहीं आता है, बल्कि राजनिवास पर धरना देता है। इससे दोनों तरफ जनता को परेशानी होती है। एक तरफ तो एलजी आफिस पर आने वाली जनता का कार्य बाधित होता है तो वहीं पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के अपने ऑफिस में न होने से भी जनता का नुकसान होता है। केजरीवाल अभी भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वे जनता के प्रतिनिधि बन चुके हैं जिनकी पहली जिम्मेदारी जनता का काम करने की है। लेकिन वे अपनी इस जिम्मेदारी को निभा नहीं पाते हैं और इससे बचने के लिए दूसरों पर आरोप लगाते हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। 


विजेद्र गुप्ता पर भी मामला दर्ज 

उधर खुद विजेंद्र गुप्ता पर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय पर धरना देने के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, जिस समय केजरीवाल ने एलजी हाउस पर धरना दिया था, उसी समय विजेंद्र गुप्ता और उनके अन्य साथियों ने मुख्यमंत्री से अपने काम पर आने के लिए धरना दिया था। गुप्ता के मुताबिक उन्हें इस बात के लिए धरना देना पड़ रहा था कि एक चुना हुआ जनप्रतिनिधि अपने कार्यालय नहीं आ रहा है। इससे जनता के कार्य बाधित हो रहे थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed