फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 5 live Updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, जिनका अपडेट आपको मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 05 Aug 2018 02:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 5 live Updates

लखनऊ : राजनाथ व योगी 326 परियोजनाओं का आज करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण 

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पीडब्ल्यूडी की 909 करोड़ रुपये की 326 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में की गई घोषणा पर अमल करते हुए मेधावी छात्रों के गांव तक पक्की सड़कों का भी शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। मेधावी छात्रों के गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने की कुल 112 परियोजनाएं शामिल हैं। पढे़ें पूरी खबर

कांग्रेस करेगी मोदी सरकार के खिलाफ राफेल, बेरोजगारी और कृषि संकट पर जनांदोलन शुरू

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राफेल, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति और कृषि संकट पर नरेंद्र मोदी सरकार को जमीनी स्तर पर घेरने के लिए जनांदोलन आरंभ करने का फैसला किया है। पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की शनिवार को हुई विस्तारित बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में आज 4 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

राजस्थान के कई हिस्सों में आज सुबह 9 बजे से 1 बजे तक मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। सरकार ने ये निर्णय रविवार को होने जा रही राजस्थान सिविल सेवा आयोग (आरपीएससी) की परीक्षा में इंटरनेट के जरिए पेपर लीक और अन्य गलत तरीकों पर रोक लगाने के लिए लिया है। 


विस्तार से पढ़ें

डेंगू से 30 लोगों की मौत, देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित

मानसून शुरू होने बाद से डेंगू से देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस वर्ष 22 जुलाई तक 30 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत देश भर में 14,233 मामले सामने आए हैं। पढ़ें पूरी खबर

इमरान 14 अगस्त को ले सकते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ

इमरान खान पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के दिन यानी 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गयी। खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) देश में 25 जुलाई को सम्पन्न आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने देश में 270 संसदीय क्षेत्रों में हुए चुनाव में 116 सीटों पर जीत दर्ज की।इससे पहले 30 जुलाई को इमरान ने 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ की इच्छा जताई थी। विस्तार से पढ़ें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed