{"_id":"5b65c11a4f1c1b66428b5e26","slug":"30-people-die-from-dengue-affecting-more-than-14-thousand-people-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से 30 लोगों की मौत, देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डेंगू से 30 लोगों की मौत, देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉनसून शुरू होने बाद से डेंगू से देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस वर्ष 22 जुलाई तक 30 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत देश भर में 14,233 मामले सामने आए हैं। केरल में 22 जुलाई तक 2897 मामले सामने आए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
कर्नाटक में करीब 1903 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। राज्य में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। एनवीबीडीसीपी के आंकड़े के मुताबिक इस वर्ष दिल्ली में अब तक डेंगू के 90 मामलों की पुष्टि हुई, हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में देश भर में डेंगू के एक लाख 88 हजार 401 लोग प्रभावित हुए थे और 325 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने दिल्ली सहित 20 राज्यों के प्रधान सचिवों के साथ 27 अप्रैल को इस मसले पर समीक्षा बैठक की थी।
विज्ञापन