फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 20 live Updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Mon, 20 Aug 2018 05:53 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 20 live Updates
अटल जी की याद में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आज, पीएम मोदी समेत तमाम दलों के नेता होंगे शामिल
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में नरेंद्र मोदी सहित तमाम दलों के दिग्गज नेता वाजपेयी को याद करेंगे। उनका अस्थि कलश देश के सभी राज्यों में पहुंचाया जाएगा। 

पढ़ें पूरी खबर-


केरल बाढ़: 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एनडीआरएफ ने तेज किया राहत-बचाव अभियान

केरल में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण प्रभावित इलाके से अब तक 15,000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है और बेहद खराब हालात वाले इलाकों में बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने कहा है कि दक्षिणी राज्य में एक सदी में सबसे भीषण बाढ़ के बीच मुश्किल परिस्थितियों में कुल 58 टीम काम कर रही है और हर टीम में करीब 30-35 कर्मी हैं।

विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-


देवरिया बालिका गृह कांड मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई आज

देवरिया बालगृह बालिका कांड में आज फिर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली बार कोर्ट ने विवेचना की प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए जमकर फटकार लगाई थी। संस्था की मान्यता स्थगित होने के बाद भी लड़कियों को शरण दिलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई थी। 20 अगस्त की तिथि पर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-


18वें एशियन गेम्स: पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, यह है आज का कार्यक्रम

पहलवान बजरंग पूनिया ने जकार्ता एशियाई खेलों में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती भार वर्ग के फाइनल में उन्होंने जापान के तकातानी दाईची को 11-8 मात दी। एशियन गेम्स 2018 में पहले दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ पदक जीते, बल्कि आगे भी मेडल जीतने की उम्मीदों को जगाया है। पहले दिन की कामयाबी के बाद अब दूसरे दिन भारतीय एथलीटों के सामने कई खेलों में चुनौतियां होंगी। 


पढ़ें पूरी खबर-
पढ़ें पूरी खबर-  


ENGvIND: दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया को मिली 292 रन की बढ़त, पांड्या ने झटके 5 विकेट

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 31 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना चुकी है। 

पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed