फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala floods: NDRF accelerates relief efforts

केरल बाढ़: 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एनडीआरएफ ने तेज किया राहत-बचाव अभियान

Mon, 20 Aug 2018 12:30 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kerala floods: NDRF accelerates relief efforts

केरल में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण प्रभावित इलाके से अब तक 15,000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है और बेहद खराब हालात वाले इलाकों में बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने कहा है कि दक्षिणी राज्य में एक सदी में सबसे भीषण बाढ़ के बीच मुश्किल परिस्थितियों में कुल 58 टीम काम कर रही है और हर टीम में करीब 30-35 कर्मी हैं।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पानी घटने से कुछ जगहों पर स्थिति ठीक हो रही है लेकिन तिरूवल्ला और चेंगान्नुर (अलपुझा), अलेवा (एर्नाकुलम) और इडुक्की तट जैसे अभी भी प्रभावित इलाके में अभियान तेज कर दिया गया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कठिन हालात के बीच ऐन वक्त पर एनडीआरफ टीमों ने 348 लोगों और 50 पशुओं को बचा लिया। अभी तक 15000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। आठ अगस्त के बाद केरल में सदी की सबसे भीषण जलप्रलय से 197 लोगों की मौत हो चुकी है। इडुक्की जिले में सबसे अधिक मौत हुई है। यहां 43 लोगों की जान जा चुकी है।


छह लाख लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। हजारों लोग बिना खाना-पानी के अपने घरों में फंसे हुए हैं। रनवे और हवाई अड्डे के अन्य हिस्से में बाढ़ का पानी घुसने के कारण कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 26 अगस्त तक बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed