{"_id":"6250058e277b1f1a4222f41e","slug":"top-news-headlines-today-latest-and-breaking-news-in-india-now-in-hindi-8-april-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक की बड़ी खबरें: भारत में फिर लौट रहा कोरोना? तो अब ATM से बिना कार्ड निकलेगा कैश; पढ़ें एक क्लिक पर यहां बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब तक की बड़ी खबरें: भारत में फिर लौट रहा कोरोना? तो अब ATM से बिना कार्ड निकलेगा कैश; पढ़ें एक क्लिक पर यहां बड़ी खबरें
Fri, 08 Apr 2022 03:30 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Big Breaking News Today
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं बहुत जल्द अब ऐसी सर्विस शुरू होने जा रही है जहां आप बिना कार्ड भी एटीएम से आसानी से पैसा निकाल सकेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शरद यादव से मुलाकात हुई तो इमरान खान आज कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की बड़ी खबरें यहां पढ़िए सिर्फ एक क्लिक पर...
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : पीटीआई
इमरान खान आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि आज शाम देश के नाम संबोधन में एलान कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग भी बुलाई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गुरुवार को उन्होंने कहा था कि कल शाम को राष्ट्र को संबोधित करूंगा। देश के लिए मेरा संदेश है कि आखिरी गेंद तक पाकिस्तान के लिए मुकाबला करूंगा। यहां पढ़िए हर अपडेट....
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul gandhi met sharad yadav today
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर राजद नेता शरद यादव से मिलने दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचे। राहुल गांधी ने कहा कि बीते दो-तीन सालों से सच छिपाया जा रहा है, लेकिन धीरे-धीरे सच सामने आएगा। ऐसा ही श्रीलंका में हुआ वहां सच सामने आया। भारत में भी सच सामने आएगा। यहां पढ़ें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शरद यादव ने क्या-क्या कहा...
covid19
- फोटो : Amar Ujala
ओमिक्रॉन की लहर से बाहर आने के बाद पहली बार दिल्ली संक्रमण की एक नई लहर की ओर बढ़ रही है। बीते सात दिन में पहली बार सबसे अधिक लोग एक दिन में कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही दैनिक संक्रमण दर 1.60 फीसदी पार हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर...
आरोपी मुर्तजा
- फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले में एक नया मोड़ आ गया है। इस घटना में अब हनी ट्रैप का भी मामला सामने आया है। यह खुलासा एटीएस की पूछताछ में हुआ है। मुर्तजा ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। यहां पढ़िए डिलेट रिपोर्ट्स....
एटीएम पिन 4 अंकों के क्यों होते हैं
- फोटो : Pixabay
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के नतीजों को सामने रखते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब देश के सभी बैंकों में कार्डलैस कैश विदड्राल सुविधा दी जाएगी। पढ़िए पूरी जानकारी...
मयंक अग्रवाल
- फोटो : twitter @ ipl
आईपीएल 2022 का 16वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार आमने-सामने होंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
रणबीर कपूर - आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूर्य के मीन मल मास के खत्म होते ही 15 अप्रैल को शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर अब मुंबई पुलिस की खुफिया शाखा के अलावा स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें भी टिक गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फ्लैट्स के अलावा आर के हाउस की भी सघन निगरानी की जा रही है। यहां पढ़िए पूरी खबर...