फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 PBKS vs GT Match Preview and Prediction all records possible playing 11 and other details

PBKS vs GT: मयंक की टीम से भिड़ेगी हार्दिक की सेना, पंजाब की बल्लेबाजी और गुजरात की गेंदबाजी की बीच मुकाबला

Fri, 08 Apr 2022 11:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 11:38 AM IST
सार

पंजाब की टीम तीन में से दो मैच जीत चुकी है। वहीं गुजरात ने दोनों मैच जीते हैं और टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। पंजाब के कप्तान अपनी टीम को तीसरी जीत दिलाकर गुजरात का विजय रथ रोकना चाहेंगे। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 PBKS vs GT Match Preview and Prediction all records possible playing 11 and other details
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का 16वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार आमने-सामने होंगी। इस सीजन में पंजाब की टीम तीन में से दो मैच जीत चुकी है। वहीं गुजरात इस सीजन कोई मैच न हारने वाली एकमात्र टीम है। गुजरात ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। हालांकि, हार्दिक की कप्तानी वाली टीम अभी भी बहुत ज्यादा संतुलित नहीं दिख रही है। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने एक अच्छी पारी जरूर खेली है, लेकिन टीम में दूसरा कोई भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं है। 
विज्ञापन


गुजरात ने पहले मैच में लखनऊ के खिलाफ करीबी जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। पंजाब ने पहले मैच में बैंगलोर के खिलाफ 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा कर लिया था, जबकि कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मैच में पंजाब ने चेन्नई को 54 रन के बड़े अंतर से हराया था। 
विज्ञापन

पंजाब की बल्लेबाजी दमदार
इस सीजन पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी बहुत ही दमदार है। टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाजी हैं और बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई है। पंजाब के पास आठ शानदार बल्लेबाज हैं, इनमें से सात अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। वहीं रबाडा भी बल्ले के साथ कमाल कर रहे हैं। हालांकि, पंजाब की गेंदबाजी उतनी दमदार नहीं है। 

पंजाब के पास रबाडा और अर्शदीप के रूप में दो अच्छे तेज गेंदबाज हैं और वैभव अरोड़ा ने भी अपने पहले मैच में प्रभावित किया, लेकिन वैभव के पास अनुभव की कमी है और उन पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। स्पिन की जिम्मेदारी राहुल चाहर के कंधे पर है और प्रदर्शन लाजवाब रहा है, लेकिन टीम में कोई दूसरा स्पिनर नहीं है। लियम लिविंगस्टोन ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उन पर बहुत ज्यादा भरोसा करना मुश्किल है। 

गेंदबाजी है गुजरात की ताकत 
हार्दिक पांड्या की कप्तान वाली गुजरात की बात करें तो गेंदबाजी इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है। गुजरात के पास शमी और लोकी फर्ग्यूसन के रूप में दो बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, जो लगातार विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। वहीं इस टीम में राशिद खान के रूम में टी20 का सबसे खतरनाक स्पिनर भी मौजूद है। कप्तान हार्दिक पांड्या भी अच्छी गति और लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा राहुल तेवतिया और विजय शंकर भी गेंदबाजी कर सकते हैं। इसी वजह से दो मैचों में गुजरात के खिलाफ 160 से ज्यादा का स्कोर नहीं बना है। 

वहीं गुजरात की बल्लेबाजी काफी कमजोर है। शुभमन गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। राहुल तेवतिया, कप्तान हार्दिक और मिलर सहित कई बल्लेबाजों के छुट पुट योगदान से यह टीम दो मैच जरूर जीती है, लेकिन बड़ा लक्ष्य मिलने पर यह टीम दबाव में आ सकती है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात की संभावित टीम
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी।

पंजाब की संभावित प्लेइंग 11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed