अब तक की बड़ी खबरें: हिमाचल में 'आप' की राह पर भाजपा तो शिवपाल का बड़ा एलान, यहां एक क्लिक पर पढ़ें अहम खबरें
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 51वां दिन है। वहीं पीओके में भी इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। देश की सियासी गलियारे की बात करें तो शिवपाल यादव ने आज बड़ा एलान करके एक बार फिर यूपी की राजनीतिक तपिश बढ़ा दी है। वहीं हिमाचल में भाजपा आप की राह पर चल पड़ी है। खेल दुनिया की बात करें तो इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने चौंकाने वाला फैसला किया है। ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें पढ़िए यहां एक क्लिक पर...
रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन पूरे हो गए। आज 51वां दिन है और रूसी हमले अभी भी बंद नहीं हुए हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चाुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, इस जंग में अब तक पांच मिलियन यूक्रेनी देश छोड़कर जा चुके हैं। यहां पढ़ें ताजा हालात क्या हैं...
किसी भी मेट्रो शहर के लिए मेट्रो लाइफलाइन होती हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक में मेट्रो रेल की सेवाएं हैं। अब मुंबई मेट्रो ने व्हाट्सएप आधारित ई-टिकटिंग की सुविधा दी है। किसी भी मेट्रो रेल की यह अपने आप में इस तरह की पहली सुविधा है। मुंबई मेट्रो के दावे के मुताबिक मुंबई मेट्रो वन वॉट्सएप पर ई-टिकट की पेशकश करने वाला दुनिया का पहला एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) है। यहां पढ़ें पूरी खबर...