फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War Live: कीव में 900 से अधिक नागरिकों की गई जान, अमेरिका ने कहा- 2022 के अंत तक नहीं चल पाएगा युद्ध

Fri, 15 Apr 2022 09:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मास्को/ वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Apr 2022 09:17 PM IST
खास बातें

रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन पूरे हो गए। आज 51वां दिन है और रूसी हमले अभी भी बंद नहीं हुए हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चाुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, इस जंग में अब तक पांच मिलियन यूक्रेनी देश छोड़कर जा चुके हैं। वहीं 7.1 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो गए हैं। इस बीच यूक्रेनी ससंद ने युद्ध के दौरान विदेशियों को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी में काम करने के लिए अनुमति दे दी है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Live Updates 51th Day Mariupol Volodymyr Zelensky Vladimir Putin Joe Biden NATO News In Hindi
Russia Ukraine War - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:16 PM, 15-Apr-2022

तुरंत देश छोड़ें यूरोपीय मिशनों के सदस्य: रूस

मॉस्को ने कहा है कि रूस में मौजूद यूरोपीय संघ के मिशनों के 18 सदस्य तुरंत देश छोड़ दें। रूस ने यह फैसला यूरोपीय संघ की ओर से 19 रूसी राजनयिकों को उनकी राजनयिक स्थिति के विपरीत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए बेल्जियम से बाहर जाने का आदेश दिए जाने के बाद लिया है।
 
09:01 PM, 15-Apr-2022

संयुक्त राष्ट्र ने जारी की फूड रिकमेंडेशन पर रिपोर्ट

यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र के भोजन, बिजली और वित्त पर वैश्विक आपदा प्रतिक्रिया समूह (यूएनजीसीआरजी) ने फूड रिकमेंडेशन रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि मानवीय सहायता के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) की ओर से खाद्य खरीद पर तत्काल प्रभाव से खाद्य निर्यात प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों के पास जून 2022 में होने वाली इसकी 12वीं मंत्रिस्तरीय कॉन्फ्रेंस में इसे औपचारिक तरीके से अपनाने का मौका होगा।
विज्ञापन
08:38 PM, 15-Apr-2022

कीव क्षेत्र में 900 से अधिक नागरिकों की मौत

रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक 900 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। कीव क्षेत्र के पुलिस प्रमुख आंद्री नेबिटोव के अनुसार सबसे ज्यादा नागरिकों की हत्या बूचा में हुई है। कीव के उत्तर-पश्चिम में स्थित बूचा में 350 से अधिक लोग मारे गए हैं।
08:13 PM, 15-Apr-2022

2022 के अंत तक नहीं चल पाएगा रूस का युद्ध: अमेरिका

अमेरिका का मानना है कि यूक्रेन में रूस का युद्ध साल 2022 के अंत तक नहीं चल पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह आंकलन अमेरिकी विदेश सचिव ने कुछ यूरोपीय सहयोगियों के साथ साझा किया है।
07:26 PM, 15-Apr-2022

मीकोलाइव में आवासीय इलाकों पर गोलाबारी

रूसी बलों ने मीकोलाइव में आवासीय इलाकों पर गोलाबारी की। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं।
06:15 PM, 15-Apr-2022

पीएम मोदी और वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ने की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एन्गुएन फु ट्रोंग से फोन पर बात की। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट और दक्षिण चीन सागर में चुनौतियों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:38 PM, 15-Apr-2022

यूक्रेन की यात्रा पर नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन फिलहाल यूक्रेन की यात्रा पर नहीं जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इस बात की पुष्टि की है। 
04:43 PM, 15-Apr-2022

रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी

रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराना बंद करे। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस की ओर से भेजे गए एक राजनयिक नोट की प्रति के मुताबिक रूस ने दावा किया है कि अमेरिका और नाटो देशों की ओर से यूक्रेन को भेजी जा रही खेप के अभूतपूर्व परिणाम हो सकते हैं।
04:27 PM, 15-Apr-2022

कीव पर मिसाइल हमले बढ़ाएगा रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमले बढ़ाने की योजना बना रहा है। रूस का कहना है कि यह रूसी धरती पर यूक्रेन के कथित हमले की प्रतिक्रिया है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ हमले की शुरुआत की थी जो अभी भी जारी है।
02:20 PM, 15-Apr-2022

चर्नीहीव में रूसी सैनिकों ने की गोलीबारी

यूक्रेन की चर्नीहीव में रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के जवानों पर गोलीबारी की। यह घटना चर्नीहीव के एक गांव की बताई जा रही है। यहां रूसी सैनिकों ने मोर्टार भी दागा। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed