Top News: आज अयोध्या में दीपोत्सव; क्रिकेट में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया; बंगाल में भाजपा सांसद के काफिले पर हमला
Ayodhya: दीपोत्सव से पहले रामनगरी में रिकॉर्ड बनना शुरू, सरयू आरती में 21000 शामिल, गिनीज टीम आज करेगी एलान
रामनगरी अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव का रिकॉर्ड बनने से पहले ही कीर्तिमान स्थापित होने शुरू हो गये हैं। दीपोत्सव के मुख्य आयोजन से पहले शनिवार को सरयू आरती में 21000 लोगों के शामिल होने का रिकॉर्ड कायम हो गया है। गिनीज टीम आज इसका एलान करेगी। दीपोत्सव और सरयू आरती पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी निश्चल बरोट ने कहा कि हमने यहां सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ आरती करने का रिकॉर्ड बनाया है। हमने दोपहर 3 बजे से प्रतिभागियों को क्यूआर कोड देकर उनकी गिनती शुरू की। यहां पढ़ें पूरी खबर
IND vs AUS Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित-कोहली पर होंगी नजरें, नीतीश रेड्डी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरान सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी होंगी जो लंबे समय बाद भारतीय जर्सी में वापसी करेंगे। यह पहली बार होगा जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेंगे। रोहित और कोहली ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए मैच खेला था और इसके बाद अब वे सीधे आज मैदान पर उतरेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
West Bengal: दार्जिलिंग में भाजपा सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर पत्थर से हमला, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा सांसद पर अज्ञात लोगों की तरफ से हमला किया गया है। इस बार गनीमत रही कि जिस गाड़ी पर पत्थर फेंका गया था उसमें भाजपा सांसद मौजूद नहीं थे। दार्जिलिंग से सांसद राजू बिस्ता ने दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया गया था। उन्होंने चेतावनी दी वे लोग ऐसे नाकाम प्रयासों को कामयाब नहीं होने देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
Nepal: पूर्व पीएम ओली ने किया एलान, आम चुनाव नहीं लड़ेगी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 5 मार्च, 2026 को होने वाले आम चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। ओली के इस बयान पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने असंतोष जताया है। बौद्धिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को शीतल निवास में हुई बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल का चुनाव से दूर रहना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए उचित संकेत नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Bihar Election: पीएम मोदी अगले हफ्ते फूंकेंगे चुनावी बिगुल, चार दिन में 12 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के बाद 23 अक्तूबर से बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का बिगुल बजाएंगे। पूरे चुनाव में प्रधानमंत्री चार दिन सूबे को देंगे और प्रतिदिन तीन-तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभाओं का आगाज 23 अक्तूबर को सासाराम से होगा। इसी दिन पीएम गया और भागलपुर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी और नीतीश 2025-2030 के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरे सीएम नीतीश कुमार समेत राजग के सभी नेता जनसभाओं में शिरकत करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
Solan: रामकुमार बिंदल को मिली जमानत, युवती ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप; 10 अक्तूबर को हुई थी गिरफ्तारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के भाई रामकुमार बिंदल को जमानत मिल गई है। जिला सत्र न्यायालय सोलन ने शनिवार को रामकुमार बिंदल को जमानत पर रिहा कर दिया। पेशे से वैद्य राम कुमार पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इससे पहले वीरवार को रामकुमार बिंदल की जमानत के लिए जिला सत्र न्यायालय में अर्जी लगाई थी, जिस पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले में जमानत दे दी गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
तेलंगाना: रेवंत सरकार लाने वाली है अनोखा कानून, माता-पिता की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों की कटेगी सैलरी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य एक ऐसा कानून लाने जा रहा है, जिसके तहत अगर कोई सरकारी कर्मचारी अपने माता-पिता की अनदेखी करता है, तो उसके वेतन का 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा काटकर उपेक्षित माता-पिता को दिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Chandrayaan-2: इसरो को मिली बड़ी सफलता, चंद्रयान-2 ने पहली बार दी सूरज के प्रभाव की जानकारी
चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने वाले चंद्रयान-2 ने एक बार फिर नई जानकारी जुटाई है। सूर्य के चांद पर पड़ने वाले असर का चंद्रयान-2 ने पता लगाया है। इसरो ने शनिवार (18 अक्तूबर ) को इसकी जानकारी साझा की है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस अवलोकन से चंद्रमा के बाह्यमंडल, चंद्रमा के अत्यंत विरल वायुमंडल और उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Karur stampede: करूर भगदड़ पीड़ितों के लिए आगे आए अभिनेता विजय, परिवारों को टीवीके ने दी 20-20 लाख रुपए की मदद
अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने 27 सितंबर को करूर में हुई भगदड़ में मारे गए 39 लोगों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की है। पार्टी ने शनिवार (18 अक्तूबर) को एक बयान में बताया कि यह राशि सीधे तौर पर प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Muhurat Trading 2025: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बदला, मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार कब? जानिए
शेयर बाजार में मुर्हूत ट्रेडिंग का सत्र जो कि विशेष रूप से दिवाली पर आयोजित किया जाता रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार मुर्हूत ट्रेडिंग, जो हर साल शाम को आयोजित किया जाता रहा है, इस साल दोपहर में आयोजित होगा। मुर्हूत ट्रेडिंग एक विशेष एक घंटे का प्रतीकात्मक सत्र होता है। यह दिवाली के दिन हिंदू कैलेंडर के नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आयोजित होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर