फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor-politician Vijay’s TVK party Rs 20 lakh each has been credited to families of those who lost their lives

Karur stampede: करूर भगदड़ पीड़ितों के लिए आगे आए अभिनेता विजय, परिवारों को टीवीके ने दी 20-20 लाख रुपए की मदद

Sat, 18 Oct 2025 11:59 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: लव गौर Updated Sat, 18 Oct 2025 11:59 PM IST
सार

Actor-politician Vijay’s TVK party: अभिनेता-राजनेता विजय की तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी ने शनिवार को कहा कि 27 सितंबर को करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की राशि दी गई है।

विज्ञापन
Actor-politician Vijay’s TVK party Rs 20 lakh each has been credited to families of those who lost their lives
अभिनेता-राजनेता विजय - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने 27 सितंबर को करूर में हुई भगदड़ में मारे गए 39 लोगों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की है। पार्टी ने शनिवार (18 अक्तूबर) को एक बयान में बताया कि यह राशि सीधे तौर पर प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। 
विज्ञापन


TVK ने 20-20 लाख रुपये की दी सहायता राशि
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए टीवीके ने कहा, "39 परिवारों को 20-20 लाख रुपए भेजे गए हैं, जो कुल 7.8 करोड़ रुपए की सहायता राशि है।" टीवीके के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि अभिनेता विजय शुरुआत में पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने और सांत्वना देने के बाद सहायता राशि प्रदान करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित करना जरूरी समझा कि राशि पहले उनके खातों तक पहुंचे।
विज्ञापन


पार्टी के पदाधिकारी के मुताबिक टीवीके सदस्यों ने पीड़ित परिवार के बैंक खाते जुटा लिए थे। करूर की रहने वाली सेल्वरानी, जिन्होंने इस भगदड़ में अपनी बेटी को खोया, उन्होंने बताया,"टीवीके सदस्यों ने बैंक खाता विवरण पहले ही ले लिया था और आज मेरे खाते में 20 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों के खाते में सीधी राशि ट्रांसफर
पार्टी सूत्रों ने शनिवार को पुष्टि की कि राहत राशि 39 पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में जमा कर दी गई है। हालांकि, दो परिवारों को अब तक यह सहायता नहीं मिल सकी है। पार्टी के अनुसार, संबंधित मामलों में कुछ दस्तावेज़ अधूरे हैं, जिसकी वजह से प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही जरूरी कागजात पूरे होंगे, शेष भुगतान भी शीघ्र कर दिए जाएंगे।


आपको बता दें कि करूर भगदड़ में मरने वालों के अलावा, 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। घटना के बाद टीवीके ने अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी। टीवीके पीड़ितों के परिवारों को गोद लेगी और शिक्षा और रोजगार में सहायता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed