दिल्ली में अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट ने किया कमाल, कॉन्सर्ट में झूमे फैंस; वायरल हो रहे कई वीडियो
Travis Scott Delhi Concert: अमेरिकी रैपर और गीतकार ट्रैविस स्कॉट इन दिनों भारत में हैं। शनिवार को दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट में हुआ। उनके कॉन्सर्ट के टिकट की कीमतें 4 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Scenes at travis scott delhi rn 🔥🔥 pic.twitter.com/yN7wKHfgwT
— Lakshya (@ImLaksh_) October 18, 2025
ट्रैविस स्कॉट का दिल्ली में कॉन्सर्ट उनके सर्कस मैक्सिमस वर्ल्ड टूर का एक हिस्सा है। भारत में उनके फैंस अपने पसंदीदा रैपर के कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
NAV OPENING TONIGHT’S SHOW IN DELHI 🔊#CIRCUSMAXIMUSTOUR 🇮🇳 pic.twitter.com/yf6EyZqiO4
— CIRCUS MAXIMUS (@TRAVISONTOUR) October 18, 2025
बुक माई शो पर, कॉन्सर्ट के टिकट की कीमतें 4000 रुपये से शुरू होकर 30,000 रुपये तक रहीं। कहा जा रहा है कि ट्रैविस के फैंस उन्हें लाइव देखने के लिए कोई भी कीमत चुका सकते हैं।
travis Scott started his show with AYE and BUTTERFLY 😭
— S 🕷️ (@shobhitontwt) October 18, 2025
BACK TO BASICS ‼️
pic.twitter.com/Mu0xJaDnuf
जब कोई अंतरराष्ट्रीय हस्ती भारत में परफॉर्म करने आती है, तो सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय होती है। इसलिए, एएनआई के अनुसार, 1600 निजी सुरक्षा कर्मचारी और दिल्ली पुलिस के लगभग 1200 से 1800 अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं कि कॉन्सर्ट वाली जगह पर सब कुछ सुचारू रूप से चले।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नेटिजन दावा कर रहा है कि शनिवार को दिल्ली में ट्रैविस के कॉन्सर्ट के गेट देर से खोले गए थे।