Muhurat Trading 2025: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बदला, मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार कब? जानिए
बीएसई और एनएसई की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार इस साल मुर्हूत ट्रेडिंग दोपहर में आयोजित होगा। बता दें कि यह हर साल शाम को आयोजित होता था लेकिन इस साल मुर्हूत बदलने के कारण समय में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं कि समय में क्या बदलाव किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में मुर्हूत ट्रेडिंग का सत्र जो कि विशेष रूप से दिवाली पर आयोजित किया जाता रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की ओर से जारी एक सर्कुलर के अनुसार मुर्हूत ट्रेडिंग, जो हर साल शाम को आयोजित किया जाता रहा है, इस साल दोपहर में आयोजित होगा। मुर्हूत ट्रेडिंग एक विशेष एक घंटे का प्रतीकात्मक सत्र होता है। यह दिवाली के दिन हिंदू कैलेंडर के नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के अवसर पर आयोजित होगा।
ये भी पढ़ें: Dhanteras: धनतेरस पर एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों की बढ़ी मांग
ट्रेडिंग कई क्षेत्रों में की जा सकेगी
ट्रेडिंग कई क्षेत्रों में की जा सकेगी, जिसमें इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फूयूचर्स एवं ऑपशंन और सिक्योरिटीज लेडिंग और बॉरोइंग मुख्य होंगे।
मुर्हूत ट्रेडिंग का समय
एनएसई और बीएसई सर्कुलर के अनुसार प्री-ओपन सत्र दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक चलेगा, मुख्य ट्रेडिंग सत्र दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगा और समापन सत्र दोपहर 2:55 बजे से 3:05 बजे तक चलेगा।
13 साल में बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर हुए बंद
पिछले साल 2024 के त्योहारी मुर्हूत में दोनों सूचकांकों में बढ़त देखने को मिली थी। आंकड़े बताते हैं इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 335 अंक बढ़कर 79,724 पर पहुंच गया और निफ्टी 50,99 अंक बढ़कर 24,304 पर पहुंच गया। मुर्हूत ट्रेडिंग में पिछले 13 वर्षों में बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए हैं।
भारतीय शेयर बाजार चार दिन रहेंगे बंद
त्योहारों के दौरान भारतीय शेयर बाजार में चार दिन कारोबार नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के अनुसार 18 और 19 को शनिवार व रविवार होने के कारण बाजार बंद रहेंगे। 20 अक्तूबर को सामान्य दिनों की तरह बाजार में कारोबार होगा। वहीं 21 अक्तूबर को मुर्हूत ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में केवल एक घंटे के लिए ट्रेडिंग होगी। 22 अक्तूबर को बालीप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।