प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। वहीं, कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता के बीच जाने का फैसला किया है। साथ ही रमजान का पवित्र महिना आज से शुरू हो गया है। आज पहला रोजा है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: पीएम मोदी काशी को देंगे 28 परियोजनाओं की सौगात, कांग्रेस आज राष्ट्रपति से करेगी मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी आज काशी को देंगे विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हॉल सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। लोकार्पण के साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से ही सुविधाएं जनता को मिलने लगेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
राहुल गांधी की सजा पर कांग्रेस आज राष्ट्रपति से करेगी मुलाकात
कांग्रेस ने मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए विपक्षी दलों को साथ लाने और जनता के बीच जाने का फैसला किया है। राहुल गांधी की सजा के खिलाफ कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने और अन्य दलों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का भी फैसला किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
रमजान का पवित्र महिना शुरू, पहला रोजा आज, जानें सहरी और इफ्तार का समय
मुस्लिम समुदाय रमजान के महीने को परम पवित्र मानता है। इस पवित्र महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद से होती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है। रमजान के प्रारंभ होते ही मुस्लिम लोग रोजा रखना शुरू कर देते हैं। इस साल ये पाक महीना 24 मार्च से शुरू हो रहा है। रमजान में हर मुसलमान के लिए रोजा रखना अनिवार्य माना गया है। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और फिर शाम में इफ्तार करके रोजा खोला जाता है।
पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
प्रदेश में निकाय चुनाव कराने के मुद्दे पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट से यदि अनुमति मिली तो नगर विकास विभाग तत्काल चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर देगा। मेयर और अध्यक्ष की सीटों का नए सिरे से आरक्षण निर्धारित करने का काम भी शुरू हो जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर..