फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: दिल्ली चुनाव नतीजे आज; भारत में बनी दुनिया की पहली टाइफाइड वैक्सीन, एक ही जगह पढ़ें बड़ी खबरें

Sat, 08 Feb 2025 07:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 08 Feb 2025 07:01 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। नतीजे यह तय कर देंगे कि दिल्ली की बागडोर किसके हाथों में होगी। आप की वापसी होगी, या फिर भाजपा कमाल करेगी, या हाथ को जनता का साथ मिलेगा। आज दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले अमर उजाला पर पढ़े। इसके अलावा, टाइफाइड को पूरी तरह खत्म करने के लिए भारत ने दुनिया का पहला मिश्रित टीका तैयार किया है। पश्चिम बंगाल स्थित राष्ट्रीय जीवाणु संक्रमण अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस टीके के जरिये साल्मोनेला टाइफी और सालमोनेला पैराटाइफी-ए दोनों ही तरह के संक्रमण से बचाव का दावा किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की घोषणा की है। इसके अलावा, महाकुंभ के तीसरे चरण के लिए रोडवेज आठ से 27 फरवरी तक 3050 महाकुंभ स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें अस्थायी स्टेशनों से चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
Delhi election results - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में चुनाव परिणाम की घोषणा आज
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। नतीजे यह तय कर देंगे कि दिल्ली की बागडोर किसके हाथों में होगी। आप की वापसी होगी, या फिर भाजपा कमाल करेगी, या हाथ को जनता का साथ मिलेगा। आज दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले अमर उजाला पर पढ़े। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारत में बनी दुनिया की पहली टाइफाइड वैक्सीन
टाइफाइड को पूरी तरह खत्म करने के लिए भारत ने दुनिया का पहला मिश्रित टीका तैयार किया है। पश्चिम बंगाल स्थित राष्ट्रीय जीवाणु संक्रमण अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने इस टीके के जरिये साल्मोनेला टाइफी और सालमोनेला पैराटाइफी-ए दोनों ही तरह के संक्रमण से बचाव का दावा किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारतीय वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ के लिए चलेंगी बसें। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ 2025: आज से 27 फरवरी तक चलेंगी तीन हजार से अधिक परिवहन निगम की बसें
महाकुंभ के तीसरे चरण के लिए रोडवेज आठ से 27 फरवरी तक 3050 महाकुंभ स्पेशल बसें चलाएगा। यह बसें अस्थायी स्टेशनों से चलाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर महाकुंभ में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और चालक परिचालकों के कार्यों को सराहा। साथ ही 12 और 26 फरवरी को अमृत स्नान पर सक्रियता बढ़ाने को कहा। निगम के नवनियुक्त प्रवक्ता अमरनाथ सहाय ने बताया कि प्रबंध निदेशक ने महाकुंभ मेला के कार्यों की समीक्षा की। 26 जनवरी से लेकर सात फरवरी तक की समीक्षा में मेले में तैनात सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, और चालक-परिचालकों की प्रशंसा की गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
राम मंदिर की नींव में पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल - फोटो : संवाद

Kameshwar Chaupal: कामेश्वर चौपाल का अंतिम संस्कार बिहार में
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर चौपाल (68) का निधन हो गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य कामेश्वर कुछ अरसे से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। दलित समुदाय के कामेश्वर चौपाल ने ही 9 नवंबर, 1989 को अयोध्या में राम मंदिर की पहली शिला रखी थी। संघ ने उन्हें प्रथम कारसेवक का दर्जा दिया था। उन्होंने रोटी के साथ राम का नारा भी दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा - फोटो : एएनआई

RBI के बड़े फैसले: डिजिटल धोखाधड़ी पर नकेल, बैंक-NBFC वेबसाइट का बदलेगा नाम
डिजिटल धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का इंटरनेट डोमेन नाम बदल जाएगा। इस बदलाव से बैंकों और एनबीएफसी की वेबसाइट का नाम भी बदल जाएगा। बैंकों को जहां बैंक डॉट इन का उपयोग करना होगा, वहीं एनबीएफसी को फिन डॉट इन का इस्तेमाल करना होगा। बैंकों के लिए एक अप्रैल से विशेष इंटरनेट डोमेन शुरू होगा। आने वाले समय में एनबीएफसी के लिए भी ‘फिन डॉट इन’ शुरू किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
कांगो में विद्रोह - फोटो : अमर उजाला

Congo Violence: हिंसा में अब तक हुई 3000 लोगों की मौत
कांगो के पूर्वी हिस्से में बढ़ती हिंसा के चलते जनवरी के अंत से अब तक लगभग 3,000 लोग मारे जा चुके हैं और लगभग उतने ही लोग घायल हुए हैं। लगातार बढ़ती हिंसी को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष मानवाधिकार निकाय ने शुक्रवार को आपातकालीन सत्र बुलाया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 भारतीय - फोटो : अमर उजाला

Deportation Issue : अवैध तरीके से अमेरिका भेजने पर चार एजेंटों के खिलाफ केस
अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों की शिकायत पर पुलिस ने अवैध तरीके से अमेरिका भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। करनाल पुलिस ने कुल चार एजेंटों पर केस दर्ज किया है। कालरम के पीड़ित आकाश के भाई की शिकायत पर जालंधर के दो एजेंटों पर मधुबन थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, असंध के बसी गांव निवासी सुमित की शिकायत पर दो अन्य एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी एजेंटों पर धोखाधड़ी के साथ-साथ इमीग्रेशन एक्ट में कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिका जाने का एक डंकी रूट। - फोटो : अमर उजाला

कबूतरबाजी से डंकी रूट तक : खेल वही... खिलाड़ी नए
अमेरिका और कनाडा समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में बसने की चाह पंजाब के युवाओं में नई नहीं है। सही और गलत रास्ते से जाने वालों की संख्या भी कम नहीं है। किसी भी कीमत पर विदेश में बसने की चाह ने ही अवैध अप्रवासन का खेल शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

Cabinet: कौशल भारत कार्यक्रम के लिए 8800 करोड़ की मंजूरी
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी। इसमें कौशल भारत कार्यक्रम के लिए 8,800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाया गया है। वहीं दक्षिण तटीय रेलवे जोन के विकास के लिए बड़ा फैसला लिया गया। वहीं सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट ने नए आयकर बिल को भी मंजूरी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
कीर्ति वर्धन सिंह, राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

Bangladesh: अगस्त से अब तक 23 हिंदुओं की मौत, 152 मंदिरों पर हमले हुए
भारत सरकार ने शुक्रवार को बताया कि अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत हो चुकी है। साथ ही हिंदू मंदिरों पर हमले की 152 घटनाएं सामने आई हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि 'पिछले दो महीनों (26 नवंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक) के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की 76 घटनाएं हुई हैं।' पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
पहले अमेरिका दौरे पर पीएम इशिबा ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला

US Japan Ties: अमेरिका दौरे पर ट्रंप से मिले जापानी पीएम
अमेरिका दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने स्टील, रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की। जापानी प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जापान एक शानदार देश है और दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर का निवेश उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि दोनों देशों और अन्य देशों के बीच पोषित गठबंधन भविष्य में भी फलते-फूलते रहेंगे। अमेरिका और जापान के बीच सैन्य सहयोग सबसे करीबी सुरक्षा साझेदारियों में से एक है।' पढ़ें पूरी खबर...

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

USAID: हजारों कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजा
यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलमेंट (यूएसएड) के दुनियाभर में अधिकांश कर्मचारियों को शुक्रवार को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया। वहीं, कई कर्मचारियों ने इस फैसले को वापस लेने के लिए संघीय अदालतों का रुख किया। कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजने का फैसला ट्रंप प्रशासन द्वारा 60 साल पुरानी सहायता एजेंसी को खत्म करने की योजना से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर...

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 8 February 2025 Updates On Amar Ujala
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला

चिंताजनक: बढ़ती गर्मी पक्षियों के लिए खतरा, जीवन प्रत्याशा 63% घटी
बढ़ता तापमान पक्षियों की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण पक्षियों के जीवित रहने की क्षमता 63 फीसदी तक कम हो गई है। शोधकर्ताओं की टीम ने बेहद दूरदराज के जंगली इलाकों में रहने वाले पक्षियों पर नजर रखी और अपने निष्कर्षों की तुलना जलवायु के आंकड़ों से की। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed