फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ; गाजा में इस्राइली हमले में 47 की मौत

Thu, 05 Dec 2024 06:53 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। आज वे सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। तो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब में हुए जानलेवा हमले के पीछे प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े इनपुट मिले हैं। मामले की जांच में जुटे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलगाववाद के मंसूबे को बढ़ावा देने के लिए सुखबीर पर यह हमला हुआ है, ताकि प्रदेश की न केवल शांति को भंग किया जा सके, बल्कि इस हमले के जरिये कट्टरपंथी, खालिस्तानी और अलगाववाद की विचारधारा को हावी दिखाया जा सके। एक ओर हमास और इस्राइल के बीच बीते साल सात अक्तूबर को शुरू हुई जंग के थमने के आसार हाल फिलहाल नजर नहीं आ रहे। अहर खत्म होते दिन के साथ यह जंग और बढ़ती ही जा रही है। इस्राइल ने हमास को  जड़ से नेस्तनाबूद करने की कसम खाई है, इसकाखामियाजा गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। यह शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बीच, इस्राइली सेना ने बताया कि गाजा पट्टी के खान यूनिस क्षेत्र के उत्तरी हिस्सों में बुधवार को इस्राइली हवाई हमले में 47 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर इस बार सर्दियों में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व हिस्सों के अधिकतर इलाकों में शीतलहर वाले दिनों की संख्या भी सामान्य कम रहने की उम्मीद है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

महाराष्ट्र का संशय खत्म: फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। आज वे सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

Chandigarh : सुखबीर बादल पर जानलेवा हमले में आईएसआई और बीकेआई का हाथ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश करता आरोपी चौड़ा। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब में हुए जानलेवा हमले के पीछे प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े इनपुट मिले हैं। मामले की जांच में जुटे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलगाववाद के मंसूबे को बढ़ावा देने के लिए सुखबीर पर यह हमला हुआ है, ताकि प्रदेश की न केवल शांति को भंग किया जा सके, बल्कि इस हमले के जरिये कट्टरपंथी, खालिस्तानी और अलगाववाद की विचारधारा को हावी दिखाया जा सके। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन

Israel Hamas War: इस्राइली हमले में 47 की मौत; IDF ने लगातार पांचवे दिन...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
गाजा का खान यूनिस शहर खंडहर में तब्दील - फोटो : सोशल मीडिया

हमास और इस्राइल के बीच बीते साल सात अक्तूबर को शुरू हुई जंग के थमने के आसार हाल फिलहाल नजर नहीं आ रहे। अहर खत्म होते दिन के साथ यह जंग और बढ़ती ही जा रही है। इस्राइल ने हमास को  जड़ से नेस्तनाबूद करने की कसम खाई है, इसकाखामियाजा गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। यह शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बीच, इस्राइली सेना ने बताया कि गाजा पट्टी के खान यूनिस क्षेत्र के उत्तरी हिस्सों में बुधवार को इस्राइली हवाई हमले में 47 लोगों की मौत हो गई। पढ़े पूरी खबर...

IMD: इस बार सर्दियों में नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
राजस्थान में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

इस बार सर्दियों में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व हिस्सों के अधिकतर इलाकों में शीतलहर वाले दिनों की संख्या भी सामान्य कम रहने की उम्मीद है। पढ़े पूरी खबर...

Donald Trump: ट्रंप ने जेरेड इसाकमैन को बनाया नासा का प्रमुख

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
टेक अरबपति इसाकमैन ने किया ‘स्पेसवॉक’ - फोटो : एक्स/स्पेसएक्स

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्पेसएक्स के मालिक व अरबपति कारोबारी एलन मस्क के करीबी जेरेड इसाकमैन को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) प्रमुख चुना है। इसाकमैन पेमेंट कंपनी 'शिफ्ट4 पेमेंट्स' के सीईओ हैं। वह निजी अंतरिक्ष यात्री मिशनों का संचालन करने के लिए स्पेसएक्स वाहनों का उपयोग करने वाले कार्यक्रम का हिस्सा भी हैं। पढ़े पूरी खबर...

Lucknow : मदरसा अधिनियम में संशोधन करेगी यूपी सरकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
मदरसा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन किया जाएगा। इस अधिनियम के दायरे से कामिल (स्नातक) और फाजिल (स्नातकोत्तर) डिग्रियां बाहर की जाएंगी। इसके लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पढ़े पूरी खबर..

US: 'चीनी हैकर्स ने अमेरिकी दूरसंचार नेटवर्क में लगाई सेंध'

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
शी जिनपिंग, जो बाइडन। - फोटो : ANI
अमेरिका और चीन के बीच की दुश्मनी से पूरी दुनिया अवगत है और शायद इस बात से भी कि चीन अपनी दुश्मनी निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसी बीच व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि चीनी हैकर्स ने एक हैकिंग अभियान के तहत कम से कम आठ अमेरिकी दूरसंचार प्रदाताओं के नेटवर्क में सेंध लगाई है, ताकि शीर्ष अमेरिकी राजनीतिक हस्तियों की जासूसी की जा सके। इस हैकिंग का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ा है। पढ़े पूरी खबर..

Michel Barnier: विश्वास मत में हार गई पीएम मिशेल बार्नियर की सरकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
मिशेल बार्नियर - फोटो : ani
फ्रांस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां फ्रांस के प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार फ्रांसीसी नेशनल असेंबली में विश्वास मत हार गई। देखा जाए तो विश्वास मत में हार के बाद दो तरह की चिंताएं फ्रांस के लिए बढ़ गई है। एक तो ये कि मिशेल बार्नियर सरकार की राजनीति पर इसका कैसा असर रहेगा तो दूसरी ओर देश की बजट की चिंता भी बढ़ गई। पढ़े पूरी खबर..

Politics: 2014 के बाद से नेहरू की आलोचना के माध्यम से चल रहा शासन...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश - फोटो : एएनआई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू के आलोचक और प्रशंसक दोनों ही उनकी छाया में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से भारत में सबसे ज्यादा नेहरू की आलोचना के माध्यम से ही शासन चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Amritsar : अब मजीठा थाने में हुआ धमाका, इलाके में दहशत लेकिन डीएसपी ने किया साफ इनकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 December 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर के मजीठा थाने में देर रात हुए धमाके से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि इलाके के डीएसपी ने बम धमाके से साफ तौर पर इनकार किया है। उनका कहना है कि बाइक का टायर फटा था। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed