Top News: IAS प्रशिक्षु पूजा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई आज; वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत
IAS प्रशिक्षु पूजा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत हो गई है जबकि 128 घायल लोग घायल हैं।
विस्तार
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेड़कर की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पूजा पर सिविल सेवा परीक्षा, 2022 के लिए अपने आवेदन गलत तरीके से प्रस्तुत करने और गलत तथ्य देने के आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...
केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण अबतक 123 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...
Amar Ujala Samvad: हो जाएं तैयार...दून आएंगी खेल और फिल्म जगत की हस्तियां
दूनवासी हो जाएं तैयार... चार अगस्त को अमर उजाला संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति तक के पुरोधा जुटेंगे। सुबह 8.30 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में खेल, फिल्म, पर्यटन, उद्योग, कला, संस्कृति, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन होगा। पढ़ें पूरी खबर...
Vietnam: तीन दिवसीय भारत दौरे पर वियतनाम के प्रधानमंत्री
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि चिन्ह 30 जुलाई से 1 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Paris Olympics Day 5 Schedule: मनिका बत्रा अपने अभियान को आगे बढ़ाने उतरेंगी
भारत को पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कांस्य पदक दिलाया। अब पांचवें दिन बुधवार को मनिका बत्र टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी, जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई भी अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
Coaching Center Tragedy : राव कोचिंग सेंटर ने किया ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक
राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन विद्यार्थियों की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि इस संस्थान ने ही ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट की रिपोर्ट में यह तथ्य भी सामने आया है कि संस्थान में सुरक्षा या बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर...
बजट सत्र: निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; राहुल से पूछा- राजीव गांधी फाउंडेशन में SC कितने?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसी भी राज्य की अनदेखी नहीं की गई है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के उस दावे को भ्रामक बताया कि यदि बजट भाषण में किसी राज्य का नाम नहीं लिया जाता, तो उसे कोई बजटीय आवंटन नहीं मिलता है। पढे़ें पूरी खबर...
लोकसभा: ‘मेरे लिए अपशब्द कहे लेकिन मुझे माफी नहीं चाहिए’, सदन में अनुराग ठाकुर पर बरसे राहुल
लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जाति जनगणना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। इस दौरान विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों ने सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर...
Weather Update: 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पूर्व से पश्चिम तक मौसम का तांडव
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फटने से तोश नाले में अचानक आई बाढ़ में पैदल पार करने वाला एक पुल, दुकानें और शराब के ठेके बह गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs SL: सांसे रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया
भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमा लिया। पढ़ें पूरी खबर...