फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala: वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 की मौत, 128 घायल, करीब चार हजार लोग बचाए गए; कई राज्य मदद के लिए आगे आए

Tue, 30 Jul 2024 03:23 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल) Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 30 Jul 2024 03:23 PM IST
खास बातें

केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 123 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Kerala Wayanad Landslide Live Updates Heavy Rain Many People Trapped IAF Operation Helpline Number Released
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

03:53 AM, 31-Jul-2024

राहुल-प्रियंका का दौरा टला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वे खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण वायनाड का दौरा नहीं कर पाएंगे। प्रियंका गांधी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वायनाड में मेरे भाइयों और बहनों, भले ही हम कल वायनाड नहीं आ सकते हैं, लेकिन इस दुखद घड़ी में हमारा दिल आपके साथ है और हम आप सभी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
11:01 PM, 30-Jul-2024
सीएम विजयन ने की उच्च स्तरीय बैठक, ताजा हालात पर हुई चर्चा
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव कार्यों के समन्वय और पहाड़ी जिले में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के मद्देनजर आगे के कदमों पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस भूस्खलन में कम से कम 123 लोगों की जान चली गई और 128 से अधिक लोग घायल हो गए। कई विभागों के शीर्ष नौकरशाहों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम विजयन ने बचाव कार्यों का आकलन किया और इसके साथ ही केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ समन्वय, आपदा प्रतिक्रिया बलों की तैनाती और राहत शिविरों में स्वास्थ्य और सुरक्षा सावधानियों और सुविधाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
09:45 PM, 30-Jul-2024
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट
वहीं मौसम विभाग के अनुसार वायनाड में आने वाले कुछ दिन और खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने वायनाड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि पड़ोसी मलप्पुरम, कोझिकोड और कनूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो सकता है।
09:45 PM, 30-Jul-2024
उत्तर भारत के चार पर्यटक भी फंसे, दो लापता
वायनाड में भूस्खलन में उत्तर भारत के चार पर्यटक और कर्नाटक का एक टैक्सी ड्राइवर भी फंस गए हैं। हालांकि पर्यटकों की पहचान नहीं हो पाई है। बंगलूरू में टैक्सी सेवा देने वाले सचिन गौड़ा ने बताया, पिछले बृहस्पतिवार को हमें ऑनलाइन बुकिंग मिली थी और एक अर्टिगा गाड़ी से हमने इन चारों पर्यटकों को बंगलूरू हवाईअड्डे से रिसीव किया। ये सभी ईशा फाउंडेशन के कोयंबटूर से आरंभ करने के बाद कूर्ग होते हुए वायनाड पहुंचे थे और दो दिन से वहीं थे। मंगलवार तड़के भूस्खलन में ये सभी वहां फंस गए। गौड़ा ने बताया, टैक्सी ड्राइवर ने सोमवार देर रात बताया कि हर ओर पानी ही पानी है। वह इतना डर गया कि रात में ही नजदीक के अस्पताल में चला गया। पर्यटकों में दो महिलाओं को भी बाद में बचा लिया गया और एक का आईसीयू में इलाज चल रहा है। दूसरी की हालत ठीक है। दो अन्य लापता हैं और उनके फोन भी बंद हैं।
09:44 PM, 30-Jul-2024
उत्तर भारत के चार पर्यटक भी फंसे, दो लापता
वायनाड में भूस्खलन में उत्तर भारत के चार पर्यटक और कर्नाटक का एक टैक्सी ड्राइवर भी फंस गए हैं। हालांकि पर्यटकों की पहचान नहीं हो पाई है। बंगलूरू में टैक्सी सेवा देने वाले सचिन गौड़ा ने बताया, पिछले बृहस्पतिवार को हमें ऑनलाइन बुकिंग मिली थी और एक अर्टिगा गाड़ी से हमने इन चारों पर्यटकों को बंगलूरू हवाईअड्डे से रिसीव किया। ये सभी ईशा फाउंडेशन के कोयंबटूर से आरंभ करने के बाद कूर्ग होते हुए वायनाड पहुंचे थे और दो दिन से वहीं थे। मंगलवार तड़के भूस्खलन में ये सभी वहां फंस गए। गौड़ा ने बताया, टैक्सी ड्राइवर ने सोमवार देर रात बताया कि हर ओर पानी ही पानी है। वह इतना डर गया कि रात में ही नजदीक के अस्पताल में चला गया। पर्यटकों में दो महिलाओं को भी बाद में बचा लिया गया और एक का आईसीयू में इलाज चल रहा है। दूसरी की हालत ठीक है। दो अन्य लापता हैं और उनके फोन भी बंद हैं।
09:42 PM, 30-Jul-2024
फंसे लोगों को निकालने के लिए लगाए गए हेलिकॉप्टर 
वायु सेना स्टेशन, सुलूर से दो हेलिकॉप्टर लोगों को तेजी से बाहर निकालने के लिए तैनात किए गए हैं। इसके अलावा नौसेना की रिवर क्रॉसिंग टीम भी बचाव में जुटी है। मुख्यमंत्री विजयन के ओएसडी एस कार्तिकेयन को सभी बचाव एजेंसियों के बीच समन्वय का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:40 PM, 30-Jul-2024

NDRF और अन्य एजेंसियों के साथ सेना का बचाव अभियान जारी

वहीं वायनाड में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान पर भारतीय सेना ने बताया कि भारतीय सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चला रही है। मुदक्कई गांव से करीब 150 लोगों को बचाया गया है, उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। ऑपरेशन के लिए पहले से ही तैनात लगभग 225 कर्मियों की कुल क्षमता वाली चार टुकड़ियों के अलावा, लगभग 140 कर्मियों की क्षमता वाली दो और टुकड़ियां तिरुवनंतपुरम में स्टैंडबाय पर हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें कम समय में हवाई मार्ग से पहुंचाया जा सके।
09:30 PM, 30-Jul-2024

वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 लोगों की मौत

वायनाड भूस्खलन में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 128 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मलबे में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं, जिससे मौतों की आशंका बढ़ गई है।
08:01 PM, 30-Jul-2024
भारतीय तटरक्षक बल ने वायनाड भेजा आपदा राहत दल
वहीं वायनाड में भूस्खलन आपदा के जवाब में, भारतीय तटरक्षक बल जिला मुख्यालय (केरल और माहे) और भारतीय तटरक्षक बल स्टेशन बेपोर ने प्रभावित क्षेत्र में आपदा राहत दल भेजा है। आपदा से प्रभावित समुदायों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के लिए टीमों को जुटाया गया है। राहत दल में उच्च प्रशिक्षित ICG कर्मी और एक समर्पित चिकित्सा दल शामिल है। टीम जरूरी आपदा राहत सामग्री से लैस है। इसमें बचाव कार्यों के लिए रबर की नावें, पानी और जल निकासी की समस्याओं को प्रबंधित करने के लिए डीजल से चलने वाले पंप, सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट, प्रतिकूल मौसम की स्थिति में कर्मियों की सुरक्षा के लिए रेनकोट और गम बूट और मलबे को साफ करने और प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए अन्य मिट्टी साफ करने वाले उपकरण मौजूद है।
08:00 PM, 30-Jul-2024
वायनाड भूस्खलन: इस्राइल के राजदूत और ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने की संवेदना व्यक्त
भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने वायनाड के मेप्पाडी इलाके में हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, वायनाड जिले से आ रही खबर से स्तब्ध हूं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। बचावकर्मी अपने बहादुर प्रयासों के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। इस बीच भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने शोक संतप्त परिवारों के लिए संवेदना और प्रार्थना व्यक्त की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, केरल के वायनाड में हुए विनाशकारी भूस्खलन की घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थनाएं। ओम शांति। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed