फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: कोलकाता के होटल में आग से 14 लोगों की मौत; पहलगाम हमले के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक

Wed, 30 Apr 2025 06:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। इसके अलावा, आज अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से मंगलवार पूर्वाह्न 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विग्रह डोली रात को भैरो घाटी में विश्राम करेगी। बुधवार सुबह अक्षय तृतीया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिविधान के साथ सुबह 10:30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा, पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया कि उसके पास "विश्वसनीय खुफिया जानकारी" है कि भारत अगले 24-36 घंटों में उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का यह बयान पीएम मोदी द्वारा शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
कोलकाता के होटल में लगी आग के बाद लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकालते दमकल कर्मी - फोटो : पीटीआई

West Bengal Fire: कोलकाता के होटल में आग ने मचाया तांडव, 14 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के मेचुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा, आग रात करीब 8:15 बजे ऋतुराज होटल के परिसर में लगी, जिसके बाद बुर्राबाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश करते दिखाई दिए। इस दौरान चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास करते समय कई लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

Modi Cabinet: पहलगाम हमले के बाद आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई थी और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की 23 अप्रैल को बैठक हुई थी और उसने आतंकी हमले की निंदा की थी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम - फोटो : उत्तरकाशी पुलिस

Chardham Yatra : अक्षय तृतीया पर आज होगा चारधाम यात्रा का आगाज
आज अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली मुखबा गांव से मंगलवार पूर्वाह्न 11:57 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की विग्रह डोली रात को भैरो घाटी में विश्राम करेगी। बुधवार सुबह अक्षय तृतीया पर मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिविधान के साथ सुबह 10:30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
अताउल्लाह तरार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री - फोटो : ANI

भारत अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा: पाकिस्तान
पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया कि उसके पास "विश्वसनीय खुफिया जानकारी" है कि भारत अगले 24-36 घंटों में उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का यह बयान पीएम मोदी द्वारा शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आया है। इस बैठक में पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि उन्हें कार्रवाई के तरीके, लक्ष्य और समय तय करने की पूरी छूट दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
पहलगाम आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

Pahalgam: दिसंबर से गैर-कश्मीरियों पर बड़े हमले की फिराक में थे पाकिस्तानी दहशतगर्द
खुफिया एजेंसियों की जांच के दौरान पहलगाम हमले में दो पाकिस्तानी आतंकियों हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से हाशिम मूसा पाकिस्तानी फौज की स्पेशल फोर्स का पैरा कमांडो रहा है और अब प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा का सदस्य है। वह पिछले साल अक्तूबर में गंदरबल और बारामूला हमले में भी शामिल था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : पीटीआई

Pahalgam: हमले पर UNSC में फिर हो सकती है चर्चा
पहलगाम हमले को लेकर दुनियाभर से भारत को मिल रहे समर्थन के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को नौ घंटे में नौ देशों के विदेश मंत्रियों के साथ फोन पर बात की। विदेश मंत्री ने उन्हें आतंकवाद के प्रति भारत की शून्य सहिष्णुता की नीति से अवगत कराया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
इशाक डार - फोटो : एएनआई

सिंधु का जल 24 करोड़ लोगों के जीवन का सवाल: इशाक डार
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हमले के जवाब में भारत ने कई रणनीतिक कदम उठाए हैं। जिससे पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। पाकिस्तान में इस बात को लेकर डर है कि भारत सैन्य अभियान भी चला सकता है। बावजूद इसके पाकिस्तान के नेताओं की बदजुबानी जारी है। अब एक बार फिर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने इशाक डार ने ऐसा ही बयान दिया है, जो उनकी बौखलाहट को साफ दिखाता है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत को ईंट के बदले पत्थर से जवाब दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
स्वीडन के उप्साला शहर में गोलीबारी - फोटो : पीटीआई

Sweden: स्वीडन के उप्साला शहर के सैलून में गोलीबारी; तीन लोगों की मौत
स्वीडन के उप्साला शहर के एक हेयर सैलून में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्वीडन की पुलिस ने बताया कि उन्हें कई फोन कॉल प्राप्त हुए, जिनमें लोगों ने फायरिंग की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक, वाक्साला स्क्वायर के पास जोर-जोर से धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जो संभवतः गोलीबारी की थीं। यह स्थान शहर के केंद्र में स्थित है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी - फोटो : PTI

Pahalgam Attack: 'पहलगाम हमले पर पार्टी लाइन का पालन करें'; कांग्रेस ने फिर नेताओं को दी कड़ी चेतावनी
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। पर्यटकों को धर्म पूछकर गोली मारने को लेकर विधायकों के सवाल उठाने पर कांग्रेस घिर गई है। जिसके बाद अब कांग्रेस ने मंगलवार को अपने नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले पर पार्टी की आधिकारिक रुख से इतर बयानबाजी करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं, महासचिवों, प्रभारियों, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों, विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रमुखों को लिखे पत्र में सार्वजनिक संचार में अत्यंत अनुशासन और एकरूपता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना पर अनुचित बयान देने से बचें। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 30 April 2025 Updates On Amar Ujala
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

नाइजीरिया में आतंकी हमला, 26 लोगों की मौत; IS ने ली जिम्मेदारी
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में सड़क किनारे हुए बम धमाके में कई वाहनों में सवार कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और निकाली अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह धमाका सोमवार को हुआ। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े एक आतंकी समूह ने ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed