फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several reported dead after suspected shooting in Sweden

Sweden: स्वीडन के उप्साला शहर के सैलून में गोलीबारी; तीन लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 29 Apr 2025 11:10 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टाकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टाकहोम Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 29 Apr 2025 11:10 PM IST
सार

स्वीडन में वालपुर्गिस वसंत महोत्सव की पूर्व संध्या पर एक हेयर सैलून में गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कई लोगों के शरीर पर चोटें मिली हैं, जिससे गोलीबारी के संकेत मिले हैं। इलाके को घेर लिया है और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Several reported dead after suspected shooting in Sweden
स्वीडन के उप्साला शहर में गोलीबारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वीडन के उप्साला शहर के एक हेयर सैलून में हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्वीडन की पुलिस ने बताया कि उन्हें कई फोन कॉल प्राप्त हुए, जिनमें लोगों ने फायरिंग की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक, वाक्साला स्क्वायर के पास जोर-जोर से धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जो संभवतः गोलीबारी की थीं। यह स्थान शहर के केंद्र में स्थित है।

विज्ञापन


यह घटना वालपुर्गिस वसंत महोत्सव की पूर्व संध्या पर हुई, जब बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद होते हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर कई लोग घायल मिले हैं। उनके शरीर पर चोटें पाई गई हैं, जो गोलीबारी के संकेत देती है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariff: ट्रंप बोले- भारत के साथ टैरिफ वार्ता अच्छी चल रही, हम जल्द समझौता कर लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने पांच गोलियों की आवाज सुनी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने पांच गोलियों की आवाज सुनी और लोगों को छिपने के लिए भागते हुए देखा। इसके अलावा, उन्होंने एक संदिग्ध को स्कूटर पर भी भागते हुए देखा। पुलिस ने संदिग्ध अपराधी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना की जांच हत्या के तौर पर कर रही है। 


फरवरी में हुई गोलीबारी में मारे गए थे 10 छात्र और शिक्षक
इस साल फरवरी में भी स्वीडन में सामूहिक गोलीबारी हुई थी। एक 35 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति ने ओरेब्रो शहर में एक वयस्क शिक्षा केंद्र पर गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में 10 छात्र और शिक्षक की मौत हो गई थी। 

ये भी पढ़ें: Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान ने पहलगाम हमले को बताया दुखद; पुलवामा हमले का जिक्र कर बदजुबानी भी की

देश में पिछले 10 वर्षों में बंदूक हिंसा में हुई वृद्धि
स्वीडन में गिरोह से जुड़ी हिंसा बढ़ रही हैं। पिछले 10 वर्षों में बंदूक हिंसा में वृद्धि हुई है। इन अपराधों में अपराधी अक्सर 15 वर्ष से कम उम्र के किशोर पाए गए हैं। बंदूक हिंसा में वृद्धि के जवाब में दक्षिणपंथी सरकार ने बंदूक नियंत्रण कानूनों को सख्त करने की योजना की घोषणा की है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed