फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates

Top Headlines: तंजानिया में सड़क हादसा; पुरी भगदड़ पर ओडिशा सरकार सख्त; जनगणना- मानसून पर अहम अपडेट; सुर्खियां

Sun, 29 Jun 2025 07:19 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 29 Jun 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
उत्तरी तंजानिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा शनिवार शाम किलीमंजारो क्षेत्र के मोशी-टांगा हाईवे पर सबसबा इलाके में हुआ, जब दो बसें आपस में टकरा गईं और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। वहीं भारत सरकार ने आगामी जनगणना 2026 के पहले चरण की तारीख तय कर दी है। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर बताया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और हाउसिंग जनगणना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। एक तरफ पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस हादसे को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। दूसरी ओर देशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला समय से पहले शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस बार मानसून ने दिल्ली में दस्तक तय तारीख से एक दिन पहले, यानी 29 जून को दे दी। यही नहीं, पूरे देश में मानसून ने नौ दिन पहले ही अपनी पकड़ बना ली। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में फैल जाता है, लेकिन इस साल यह रिकॉर्ड समय से पहले पूरे देश में सक्रिय हो गया। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें.. 
विज्ञापन

दो बसों की टक्कर के बाद लगी आग, 37 लोगों की मौत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
उत्तरी तंजानिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये हादसा शनिवार शाम किलीमंजारो क्षेत्र के मोशी-टांगा हाईवे पर सबसबा इलाके में हुआ, जब दो बसें आपस में टकरा गईं और देखते ही देखते उनमें आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के बाद 8वीं जनगणना, पहले चरण का आगाज अप्रैल 2026 से

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
अप्रैल 2026 से जनगणना के पहले चरण का आगाज - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार ने आगामी जनगणना 2026 के पहले चरण की तारीख तय कर दी है। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर बताया कि हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और हाउसिंग जनगणना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

पुरी भगदड़ मामले में ओडिशा सरकार की बड़ी कार्रवाई

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा। - फोटो : PTI

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस हादसे को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर..

केरल से दिल्ली तक तय समय से पहले पहुंचा मानसून

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
बारिश का उठाया लुत्फ। - फोटो : अमर उजाला
देशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला समय से पहले शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस बार मानसून ने दिल्ली में दस्तक तय तारीख से एक दिन पहले, यानी 29 जून को दे दी। यही नहीं, पूरे देश में मानसून ने नौ दिन पहले ही अपनी पकड़ बना ली। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में फैल जाता है, लेकिन इस साल यह रिकॉर्ड समय से पहले पूरे देश में सक्रिय हो गया। पढ़ें पूरी खबर..

कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों से मिलेंगे सुरजेवाला

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

कर्नाटक कांग्रेस में इन दिनों आंतरिक क्लेश की बातें लगातार चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के कई विधायक सिद्धारमैया सरकार के कामकाग और नेतृत्व के तरीके से नाराज चल रहे है। बात इतनी बढ़ गई है कि पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

रेल किराये से लेकर पैन कार्ड तक....1 जुलाई से होने जा रहे बड़े बदलाव

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
1 जुलाई से कई नियमों में होंगे बदलाव - फोटो : अमर उजाला

देशभर में 1 जुलाई 2025 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों पर पड़ेगा। इनमें पैन कार्ड से लेकर बैंकिंग, रेलवे टिकट बुकिंग, गैस सिलेंडर की कीमत और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं। इन नए प्रावधानों के लागू होते ही आपकी जेब पर बोझ बढ़ सकता है या कुछ मामलों में राहत भी मिल सकती है। विस्तार से पढ़ें...पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में कोरोना से दो की मौत: दोनों दूसरी बीमारी से भी थे पीड़ित

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
कोरोना संक्रमण - फोटो : istock

दिल्ली में कोरोना से दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। दोनों पहले से अस्पताल में दूसरी बीमारी का इलाज करवा रहे थे। इलाज के दौरान संक्रमण होने से स्थिति गंभीर हुई। पढ़ें पूरी खबर...

ऑपरेशन सिंदूर के 52 दिन बाद भी सवाल उठा रहे राहुल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तेलंगाना दौरे के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मनों को करारा जवाब दिया, तब भी राहुल गांधी सवाल उठाते रहे। यह हमारे जवानों के बलिदान का अपमान है।' उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम पर सवाल उठाना देश की सुरक्षा नीति को कमजोर करने जैसा है। पढ़ें पूरी खबर..

वक्फ कानून के खिलाफ बोलते हुए तेजस्वी यादव क्या नहीं बोल गए

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ आज इंडिया गठबंधन के नेता पटना के गांधी मैदान एक जुट हुए हैं। मुस्लिम संगठनों की अपील पर विपक्षी नेताओं ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। कांग्रेस के वरीय नेता सलामान खुर्दीद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के साथ कई दिग्गज नेता मंच पर पहुंचे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। पढ़ें पूरी खबर..

Kargil Hero Saurabh Kalia: बलिदान के 26 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
कैप्टन सौरभ कालिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

कारगिल युद्ध में कैप्टन सौरभ कालिया के बलिदान को 26 साल हो गए हैं, लेकिन उनके पिता आज भी पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में घसीटने की कोशिशों में जुटे हैं। उनके पिता का आरोप है कि पाकिस्तान ने जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन करते हुए उनके बेटे के साथ अमानवीय अत्याचार किया था। आज कैप्टन कालिया का 49वां जन्म होता। इस मौके पर उनके पिता डॉ. एन. कालिया (78 वर्षीय) ने एक बार फिर अपने बेटे की वीरता को याद किया। वह अब भी न्याय की उम्मीद में हैं। पढ़ें पूरी खबर..

सरदार जी 3 के विवाद के बीच दिलजीत पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्य

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : एक्स

पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हालांकि अब वो अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर नहीं, बल्कि एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिए गए बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, दिलजीत ने अपने ‘दिल-ल्यूमिनाटी टूर’ के दौरान एक कविता के अंदाज में मंच से कहा था, 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', जिसे सोशल मीडिया पर तीव्र प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर..

भोपाल में 90 डिग्री का टर्न तो कहीं पुल पर मौत के ब्लाइंड स्पॉट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
sharp and twist turns - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
देशभर में सड़कों और पुलों पर हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। कहीं ये सफर आसान बनाते हैं तो कहीं सड़को की गलत इंजीनियरिंग से लोगों की जान पर बन आती है। बीते कुछ महीनों में देश के अलग-अलग शहरों से ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की खामियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भोपाल, नागौर, गुजरात, बाड़मेर, लखनऊ और मुंबई… हर जगह एक जैसी लापरवाही दिखी है। आइए, विस्तार से समझते हैं इन खामियों को और उनके खतरों के बारे में...पढ़ें पूरी खबर..

जोकोविच की नजर रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI
नोवाक जोकोविच की नजर सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन पर है। इस टूर्नामेंट में वह रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। 38 वर्षीय टेनिस स्टार खिलाड़ी से जब उनसे संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। पढ़ें पूरी खबर..

T20 World Cup 2024: भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह याद किए खिताबी जीत के पल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
रोहित-कोहली - फोटो : ANI
आज ही के दिन एक साल पहले भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर बारबाडोस में तिरंगा लहराया था। रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के सूखे को समाप्त किया था और करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया था। अब रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक ने भारतीय टीम की जीत के ऐतिहासिक पलों को याद किया है। पढ़ें पूरी खबर..

अनंत अंबानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सालाना मिल सकता है इतना वेतन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29th June 2025 Updates
अनंत अंबानी - फोटो : ANI

भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत अब उन्हें सालाना 10 से 20 करोड़ रुपये तक का वेतन, कई तरह के भत्ते और कंपनी के मुनाफे में से कमीशन भी मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed