फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic eyes on winning record 25th Grand Slam title Wimbledon 2025 will start from Monday

Wimbledon 2025: जोकोविच की नजर रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर, सोमवार से होगा विंबलडन का आगाज

Sun, 29 Jun 2025 05:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Jun 2025 05:10 PM IST
सार

विंबलडन में सात बार के चैंपियन जोकोविच ने कहा कि ऑल इंग्लैंड क्लब उन्हें एक और ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने का सबसे अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है, जिससे वह अपने करियर में कुल 25 खिताब जीत सकेंगे।

विज्ञापन
Novak Djokovic eyes on winning record 25th Grand Slam title Wimbledon 2025 will start from Monday
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI

विस्तार

नोवाक जोकोविच की नजर सोमवार से शुरू हो रहे विंबलडन पर है। इस टूर्नामेंट में वह रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। 38 वर्षीय टेनिस स्टार खिलाड़ी से जब उनसे संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

क्या संन्यास लेंगे जोकोविच?
जोकोविच ने कहा, 'क्या यह मेरा आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट हो सकता है। इसको लेकर अभी मैं पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता हूं। मैं अगले साल फ्रेंच ओपन या किसी अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में भाग लूंगा या नहीं, इसको लेकर निश्चित नहीं हूं। मेरी इच्छा कई और साल तक खेलना है। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर आप पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते कि आगे क्या होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दौर में एलेक्जेंडर मुलर का सामना करेंगे जोकोविच
विंबलडन में सात बार के चैंपियन जोकोविच ने कहा कि ऑल इंग्लैंड क्लब उन्हें एक और ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने का सबसे अच्छा अवसर प्रदान कर सकता है, जिससे वह अपने करियर में कुल 25 खिताब जीत सकेंगे। दरअसल, यह एक ऐसी संख्या जिस तक कोई भी टेनिस खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया है। जोकोविच ने कहा, 'मैं इस बात पर सहमत हो सकता हूं कि विंबलडन में फिर से चैंपियन बनने का यह मेरे लिए सबसे अच्छा मौका हो सकता है। यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा लेकिन अभी मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।' जोकोविच मंगलवार को पहले दौर में एलेक्जेंडर मुलर का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed