फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Anant Ambani to get Rs 10-20 cr salary, profit commission as Executive Director of Reliance

Reliance Group: अनंत अंबानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सालाना मिल सकता है 20 करोड़ तक वेतन; ये खास सुविधाएं भी

Sun, 29 Jun 2025 02:47 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 29 Jun 2025 02:47 PM IST
सार

रिलायंस समूह ने अनंत अंबानी को कंपनी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। इसके तहत अब उन्हें सालाना 10 से 20 करोड़ रुपये का वेतन, मुनाफे में से कमीशन और आवास, चिकित्सा, यात्रा व सुरक्षा जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Anant Ambani to get Rs 10-20 cr salary, profit commission as Executive Director of Reliance
अनंत अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत अब उन्हें सालाना 10 से 20 करोड़ रुपये तक का वेतन, कई तरह के भत्ते और कंपनी के मुनाफे में से कमीशन भी मिलेगा। रिलायंस ने शेयरधारकों को भेजी गई एक नोटिस में बताया है कि अनंत को घर, यात्रा, चिकित्सा, सुरक्षा, और परिवार सहित खर्चों की भरपाई सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा उन्हें बिजनेस ट्रिप के दौरान पत्नी व सहायकों के साथ यात्रा और रहने का खर्च भी कंपनी उठाएगी।

विज्ञापन


पहले थे नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
बता दें कि 2023 में मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत को कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल किया था। तब उन्हें कोई वेतन नहीं मिलता था, केवल बैठक में शामिल होने का 4 लाख रुपये का शुल्क और करीब 97 लाख रुपये का मुनाफे पर कमीशन दिया गया था। हालांकि अब कार्यकारी निदेशक बनने के बाद 30 वर्षीय अनंत को पूरा वेतन मिलेगा। इसको लेकर रिलायंस ने कहा है कि उन्हें ऑयल-टू-केमिकल, न्यू एनर्जी, विनाइल, स्पेशलिटी पॉलिएस्टर, और गिगाफैक्ट्रीज जैसे प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Puri Stampede: पुरी भगदड़ मामले में ओडिशा सरकार की बड़ी कार्रवाई; डीसीपी और कमांडेंट निलंबित, DM-SP का हुआ तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल से रिलायंस समूह से जुड़े है अनंत

देखा जाए तो अनंत 2015 से रिलायंस समूह से जुड़े हैं। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है और कंपनी के एनर्जी बिजनेस, खासकर सोलर और रिन्युएबल प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे रिलायंस फाउंडेशन और वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट वन्तारा से भी जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें:- ICRA: मई 2025 में सीमेंट उद्योग ने पकड़ी रफ्तार; खपत 9 प्रतिशत बढ़ी, कीमतों में 8 फीसदी का उछाल

अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी संभाल रही है ये जिम्मेदारियां
गौरतलब है कि रिलायंस के उत्तराधिकार की योजना के तहत तीनों अंबानी बच्चे आकाश, ईशा और अनंत को अलग-अलग बिजनेस यूनिट्स की जिम्मेदारी दी गई है। आकाश अंबानी जियो इंफोकॉम के चेयरमैन हैं। ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल और ई-कॉमर्स की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। तो वहीं अनंत अंबानी ऊर्जा और केमिकल कारोबार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed