फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: दिवाली से पहले केरल और बिहार में दर्दनाक हादसे; आज से दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर होगी खरीदारी

Tue, 29 Oct 2024 07:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिवाली के उत्सव से पहले केरल में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुए हादसे में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के संबंध में कासरगोड़ पुलिस ने बताया कि आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, चलती ट्रेन का जैसे ब्रेक फेल होता है, कुछ उसी तरह का हादसा पटना मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में हुआ। पटना विश्वविद्यालय रूट पर हुए इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की मौत अस्पताल में हो गई। सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले हाइड्रोलिक लोको का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, देश में दिवाली और दीपोत्सव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। तिथियों की गणना करने वाले विद्वानों के अनुसार, इस बार दिवाली अलग-अलग मान्यता के अनुसार 31 अक्तूबर व एक नवंबर दोनों दिन मनाई जा सकती है। हालांकि, धनतेरस 29 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। यानी, दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार से ही हो जाएगी। 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस (छोटी दिवाली) और फिर 31 अक्तूबर अमावस्या को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली का दान-पुण्य उसके अगले दिन एक नवंबर को किया जा सकेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिवाली से पहले केरल में दर्दनाक हादसा, 150 से अधिक घायल; आठ लोगों की हालत गंभीर
दिवाली के उत्सव से पहले केरल में दर्दनाक हादसा होने की सूचना है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हुए हादसे में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के संबंध में कासरगोड़ पुलिस ने बताया कि आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
पटना मेट्रो के लिए काम जारी, निर्माणाधीन सुरंग में हादसा - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला

पटना मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा; दो की मौत, पांच घायल
चलती ट्रेन का जैसे ब्रेक फेल होता है, कुछ उसी तरह का हादसा पटना मेट्रो के निर्माणाधीन टनल में हुआ। पटना विश्वविद्यालय रूट पर हुए इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की मौत अस्पताल में हो गई। सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले हाइड्रोलिक लोको का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। अशोक राजपथ पर एनआईटी मोड़ के पास टनल में जिस समय हादसा हुआ, करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। काम के समय पटना मेट्रो के किसी अधिकारी के नहीं होने की बात कहते हुए मजदूरों ने इस दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
दिवाली 2024। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आज से दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर जमकर होगी खरीदारी
देश में दिवाली और दीपोत्सव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। तिथियों की गणना करने वाले विद्वानों के अनुसार, इस बार दिवाली अलग-अलग मान्यता के अनुसार 31 अक्तूबर व एक नवंबर दोनों दिन मनाई जा सकती है। हालांकि, धनतेरस 29 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। यानी, दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार से ही हो जाएगी। 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस (छोटी दिवाली) और फिर 31 अक्तूबर अमावस्या को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली का दान-पुण्य उसके अगले दिन एक नवंबर को किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में सांसों पर संकट... आज हवा के दमघोंटू होने की आशंका
हवा की दिशा और गति बदलने से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है। हालांकि, दिल्ली की हवा अब भी बेहद खराब श्रेणी में है। गाजियाबाद नोएडा समेत एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली में मंगलवार को हवा के दमघोंटू होने की आशंका जताई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार से 52 अंक कम 304 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में था। सुबह 9 बजे तो एक्यूआई 327 तक पहुंच गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: नाना पटोले और उद्धव ठाकरे (फाइल) - फोटो : ANI

एमवीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला ध्वस्त, कई सीटों पर कांग्रेस-शिवसेना ने उतारे प्रत्याशी
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में एक समान सीटों के बंटवारे पर तालमेल नहीं बन पा रहा है। भले ही तीनों घटक दलों के लिए बराबर सीटों के फॉर्मूले की घोषणा कर दी गई है, लेकिन एक-एक सीट को लेकर खींचतान अब भी जारी है। वहीं, कांग्रेस ने समान सीट के फॉर्मूले को दरकिनार कर दिया है। कई सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल और हमास युद्ध (फाइल) - फोटो : पीटीआई

इस्राइल ने मिस्र का संघर्ष विराम प्रस्ताव ठुकराया, हमास के 100 लड़ाके गिरफ्तार
मिस्र की तरफ से पेश किए गए गाजा संघर्ष विराम प्रस्ताव को इस्राइल ने ठुकरा दिया। हालांकि, कुछ शर्तों के साथ हमास ने मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार करने के संकेत दिए हैं। दूसरी तरफ, इस्राइल ने हमास के 100 से अधिक लड़ाकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आईडीएफ ने सोमवार को बताया, इस्राइली सैनिकों ने ये गिरफ्तारियां उत्तरी गाजा के कमाल अद्वान अस्पताल में छापेमारी के दौरान की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
नाजनीन पाटनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिस हीरोइन को कभी धक्के देकर निकाला, एकता कपूर ने उसी को 'गंदी बात' में दिया किरदार
निर्माता एकता कपूर की नई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के टीजर में उनकी चर्चित सीरीज ‘गंदी बात’ की एक हीरोइन को देखकर लोग चौंक गए हैं। जी हां, जिस हीरोइन को कभी एकता कपूर के यहां से धक्के देकर निकाला गया था, उसी हीरोइन नाजनीन पाटनी को न सिर्फ उनके दफ्तर से बुलाकर इस फिल्म में किरदार दिया गया, बल्कि उनकी इन दिनों खूब सुर्खियां बना रही सीरीज ‘गंदी बात’ के एक एपिसोड के लिए भी इस हीरोइन ने आधी रात के वक्त उनकी कंपनी की मदद की थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
बदल जाएगा जनगणना का चक्र। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगले साल हो सकती है भारत में जनगणना, जातिगत गणना पर अभी कोई फैसला नहीं
देश में जनगणना अब 2025 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। इस बार जनगणना के आंकड़े 2026 में जारी किए जाएंगे। जिससे भविष्य में जनगणना का चक्र पूरी तरह बदल जाएगा। हालांकि, जाति जनगणना को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
भारत-चीन सीमा - फोटो : अमर उजाला

आज देपसांग-डेमचोक से सैन्य वापसी पूरी होगी; तोड़े जा रहे अस्थायी सैन्य शिविर
गलवां संघर्ष के बाद कायम गतिरोध तोड़ने के लिए भारत-चीन के बीच हुए समझौते के तहत एलएसी पर अस्थायी सैन्य शिविरों को तोड़ने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। दो प्रमुख बिंदुओं देपसांग और डेमचोक पर दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने का काम मंगलवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों देशों की गश्त की पुरानी व्यवस्था बहाल हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 October 2024 Updates On Amar Ujala
सुनीता विलियम्स और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ani

जो बाइडन और अंतरिक्ष से भारतवंशी सुनीता विलियम्स ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं
अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन समेत अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स ने वीडियो साझा कर पूरी दुनिया को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। भारतीय मूल की सुनीता विलिसम्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दिवाली की शुभकामनाएं। मैं व्हाइट हाउस और दुनिया भर में आज दिवाली मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed