फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Air quality in Delhi may reach severe category by Thursday

Delhi Pollution: सांसों पर संकट... आज हवा के दमघोंटू होने की आशंका, गुरुवार तक पहुंच सकती है गंभीर श्रेणी में

Tue, 29 Oct 2024 04:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Oct 2024 04:19 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली में मंगलवार को हवा के दमघोंटू होने की आशंका जताई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार से 52 अंक कम 304 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में था। 

विज्ञापन
Air quality in Delhi may reach severe category by Thursday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवा की दिशा और गति बदलने से दिल्ली-एनसीआर के शहरों में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है। हालांकि, दिल्ली की हवा अब भी बेहद खराब श्रेणी में है। गाजियाबाद नोएडा समेत एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा खराब श्रेणी में रही। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कुछ हिस्सों में स्मॉग की परत देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली में मंगलवार को हवा के दमघोंटू होने की आशंका जताई है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार से 52 अंक कम 304 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में था। सुबह 9 बजे तो एक्यूआई 327 तक पहुंच गया था।

नोएडा में एक्यूआई 248, जबकि ग्रेटर नोएडा में 233, गाजियाबाद में 228, फरीदाबाद में 204 और गुरुग्राम में 187 रहा। 200 से कम एक्यूआई मध्यम प्रदूषण की श्रेणी में आता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में पटाखों और पराली के धुएं की हिस्सेदारी बढ़ेगी तो वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब होगी। ऐसी स्थिति में ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू करने की नौबत भी आ सकती है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली और उसकी गति 4 से 8 किमी प्रतिघंटा रही। वर्तमान में हवा में प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके चलते अगले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।

सख्ती से लागू करें ग्रेप-2 के नियम
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने संबंधित राज्यों को ग्रेप के दूसरे चरण को सख्ती के साथ लागू करने के निर्देश दिए हैं। सफाई के लिए मशीनों के उपयोग, धुआंरोधी उपायों को बढ़ाने व पटाखों पर प्रतिबंध के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed