Top News: 30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन; आज से हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा और महाराष्ट्र में अगले दो से तीन दिन भारी वर्षा और आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।
विस्तार
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Politics: 30 अगस्त को आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
Himachal Monsoon Session: हिमाचल विधानसभा का आज से मानसून सत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को 11 बजे शुरू होगा। 10 दिन तक चलने वाला सत्र 9 सितंबर तक चलेगा। चौदहवीं विधानसभा के छठे सत्र के पहले दिन विपक्ष प्रश्नकाल को बाधित कर हंगामा कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Janmashtami 2024: लल्ला का हुआ जन्म तो जयकारों से गूंज उठी नगरी
नटवर नागर के जन्मोत्सव के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने। अजन्मे के जन्म पर मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद हुआ, तो मानो ब्रज की लता-पता भी झूम उठीं। देवकीनंदन के जन्मोत्सव पर मानो ब्रज का कण-कण धन्य हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: देश भर में आसमान से आफत की बारिश
देश के कई हिस्सों, विशेष तौर पर मध्य व पश्चिमी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने गुजरात के साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा और महाराष्ट्र में अगले दो से तीन दिन भारी वर्षा और आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
SCO: पाकिस्तान में होने वाली एससीओ बैठक से दूरी बना सकते हैं PM मोदी
विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में पीएम मोदी के पाकिस्तान जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को अटकलबाजी करार दिया। मंत्रालय ने कहा, ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं कि पीएम मोदी एससीओ की बैठक में शामिल हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
रंगजी मंदिर: वृंदावन में मां लक्ष्मी को कृष्ण रूप में मिले विष्णु
श्रीमद्भागवत के चरम श्लोक के रूप में उल्लेख है कि समस्त ब्रह्मांड को ज्ञान देने और उद्धार करने के लिए ही सूर्य जब सिंह राशि में थे, रोहिणी नक्षण और अष्टमी तिथि थी, भगवान कृष्ण ने उसी रात 12 बजे जन्म लिया था। पढ़ें पूरी खबर...
Haryana Polls: सभी 90 हलकों के पैनल तैयार, अधिकांश MLA को टिकट देगी कांग्रेस
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सभी 90 हलकों के लिए आए आवेदनों की छंटनी का काम पूरा करके पैनल तैयार कर लिए हैं। 25 से 30 सीटें ऐसी हैं, जिनके पैनल में केवल एक नाम रखा गया है, जबकि इतनी ही सीटें ऐसी हैं, जहां पर दो से तीन दावेदारों के नाम शामिल किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Jammu Kashmir Polls: कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की
कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। गुलाम अहमद मीर को दूरू से और विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा गया। पढ़ें पूरी खबर...
खुफिया रिपोर्ट में खुलासा: भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए कनाडा में फंड जुटा रही ISI
भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई कनाडा में फंड जुटा रही है। इसके लिए खालिस्तानी संगठनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं पंजाब के वांछित गैंगस्टर भी इसमें मदद कर रहे हैं। यह खुलासा सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
America: ‘इस्राइल पर अभी भी ईरान के हमले की आशंका’, पेंटागन ने किया आगाह- खतरा टला नहीं
पश्चिम एशिया में एक बार फिर जंग की दस्तक हो रही है। इस्राइल के दक्षिण लेबनान में हमला करने और हिजबुल्ला के रॉकेटों को नष्ट करने के बाद हालात बिगड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस संघर्ष में इस्राइल के खिलाफ ईरान और हूती विद्रोही भी खड़े हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...