America: ‘इस्राइल पर अभी भी ईरान के हमले की आशंका’, पेंटागन ने किया आगाह- खतरा टला नहीं
अमेरिका ने एक बार फिर इस्राइल पर ईरान के हमले की आशंका जताई है। पेंटागन ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में एक बार फिर जंग की दस्तक हो रही है। इस्राइल के दक्षिण लेबनान में हमला करने और हिजबुल्ला के रॉकेटों को नष्ट करने के बाद हालात बिगड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस संघर्ष में इस्राइल के खिलाफ ईरान और हूती विद्रोही भी खड़े हो सकते हैं। इस बीच, अमेरिका ने एक बार इस्राइल पर ईरान के हमले को लेकर आगाह किया है। इस्राइल और ईरान समर्थित हिजबुल्ला के एक दूसरे पर ताजा हमले के बाद सोमवार को पेंटागन ने कहा कि हिजबुल्ला कमांडर की हत्या के बाद हिजबुल्ला ने इस्राइल पर सैकड़ों रॉकेट और ड्रोन लॉन्च किए थे।
पेंटागन के प्रवक्ता और वायु सेना मेजर जनरल पैट्रिक राइडर ने बात करते हुए कहा कि मैं आपको ईरानी नेताओं और अन्य लोगों द्वारा की गई कुछ सार्वजनिक टिप्पणियों के बारे में बताना चाहता हूं...हमारा आकलन है कि इस्राइल पर अभी भी हमले का खतरा है। इसके पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि इस्राइल के प्रति ईरान की आक्रामक गतिविधियां पहले कभी इतनी ज्यादा नहीं थीं। उन्होंने कहा था कि इस्राइल और अमेरिका को इस्लामिक गणराज्य को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए तैयार रहना चाहिए।
अमेरिका की तरफ से ये चेतावनी तब आई है जबकि इस्राइल ने रविवार को लेबनान में हिजबुल्ला के कई ठिकानों पर लगभग 100 जेट विमानों से हमला किया था। अपने हमलों को लेकर इस्राइल ने तर्क दिया था कि उसने ये हमले हिजबुल्ला के हमले को विफल करने के लिए किए थे।
इस्राइल को लेकर आपत्ति
रविवार शाम को युद्ध विराम और शांति को लेकर मिस्र की राजधानी काहिरा में अमेरिका, मिस्र समेत कई मध्यस्थों ने इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच वार्ता कराई। वार्ता के बाद हिजबुल्ला के प्रवक्ता ओसामा हमदान ने कहा कि इस्राइल ने युद्ध विराम को लेकर नई शर्तें रखी हैं। वह अभी भी टालमटोल कर रहा है। जबकि अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि वार्ता जारी रहेगी और दोनों पक्ष सही फैसले पर पहुंच रहे हैं।
उधर अमेरिका ने ईरान और उसके सहयोगियों को शत्रुता न बढ़ाने की चेतावनी देते हुए इस्राइली इलाके में अपनी नौ सैनिक और वायु रक्षा को बढ़ा दिया है। अमेरिका लेबनान और इ्स्राइल के बीच सीमा विवाद को लेकर समझौता कराने पर अड़ा है। इस्राइल चाहता है कि हिजबुल्ला अपने लड़ाकों को सीमा से दूर ले जाए। जबकि हिजबुल्ला का कहना है कि वह इस्राइल के साथ दुश्मनी तब तक जारी रखेगा जब तक इस्राइल गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम को लेकर सहमत नहीं हो जाता।
10 महीनों से जंग जारी है
हमास और इस्राइल बीते 10 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। कतर, मिस्र और अमेरिका गाजा में जंग रुकवाने का लगातार प्रयास कर रहे है। अब एक बार फिर वार्ताकारों ने एक महत्वपूर्ण सप्ताहांत के लिए कमर कस ली है। दरअसल, हमास का कहना है कि वह काहिरा में प्रतिनिधियों को भेज रहा है। हालांकि उसने चर्चा में भाग नहीं लेने की बात भी कही है। वहीं दूसरी ओर फलस्तीन में जंग छिड़ गई है।
सात अक्तूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व
सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवर ने ही किया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.