फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates

Top Headlines: 19 राज्यों में भीषण लू; भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुप्त कार्रवाई पर विचार; पढ़ें सुर्खियां

Sat, 26 Apr 2025 06:14 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारतीय राज्य केरल तक 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। अभी दो से चार दिन इन राज्यों को राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि पारा और चढ़ने वाला है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। सिक्किम में मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह हुए भूस्खलन में सैकड़ों वाहनों के साथ एक हजार से अधिक सैलानी जहां-तहां फंस गए हैं। पश्चिम बंगाल में शनिवार से मौसम बदलने की संभावना है और कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं हलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देशभर में धरने और प्रदर्शन कर विरोध जारी है। देवभूमि हिमाचल का हर शख्स गुस्से में है। हमले के विरोध में चौथे दिन शुक्रवार को भी प्रदेश में कई बाजार बंद रहे। बिलासपुर में पूर्व सैनिक सड़क पर उतरे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली। कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो पूर्व सैनिक आज भी जम्मू-कश्मीर कूच करने के लिए तैयार हैं। बिलासपुर के मुस्लिम समाज ने जामा मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। आतंकवाद के खात्मे की मांग की। हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों और देश के साथ खड़े हैं। एक तरफ पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बाद श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वालों की संख्या में भारी कमी आई है। उधमपुर में जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा में बनाए गए काउंटर पर इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद से उधमपुर में चार दिन में मात्र 13 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए है। इससे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हमेशा से तनाव रहा है और वे इसे किसी न किसी तरह से खुद ही सुलझा लेंगे। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

यूपी समेत 19 राज्य भीषण लू की चपेट में

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला
पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारतीय राज्य केरल तक 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। अभी दो से चार दिन इन राज्यों को राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि पारा और चढ़ने वाला है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। सिक्किम में मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह हुए भूस्खलन में सैकड़ों वाहनों के साथ एक हजार से अधिक सैलानी जहां-तहां फंस गए हैं। पश्चिम बंगाल में शनिवार से मौसम बदलने की संभावना है और कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
बिलासपुर जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देशभर में धरने और प्रदर्शन कर विरोध जारी है। देवभूमि हिमाचल का हर शख्स गुस्से में है। हमले के विरोध में चौथे दिन शुक्रवार को भी प्रदेश में कई बाजार बंद रहे। बिलासपुर में पूर्व सैनिक सड़क पर उतरे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने मुख्यालय में आक्रोश रैली निकाली। कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो पूर्व सैनिक आज भी जम्मू-कश्मीर कूच करने के लिए तैयार हैं। बिलासपुर के मुस्लिम समाज ने जामा मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया। आतंकवाद के खात्मे की मांग की। हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों और देश के साथ खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में भारी कमी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी

पहलगाम में पर्यटकों की हत्या के बाद श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वालों की संख्या में भारी कमी आई है। उधमपुर में जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य शाखा में बनाए गए काउंटर पर इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद से उधमपुर में चार दिन में मात्र 13 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव हमेशा रहा है- ट्रंप

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए है। इससे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हमेशा से तनाव रहा है और वे इसे किसी न किसी तरह से खुद ही सुलझा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर..

एक और आतंकी का घर मिट्टी में: सुरक्षाबलों ने आतंकी एहसान उल हक का मकान गिराया

पहलगाम हमले में शामिल संदिग्ध स्थानीय आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। पुलवामा में सेना ने एक और आतंकी का घर ध्वस्त कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलवामा में जैश ए मोहम्मद के आतंकी एहसान उल हक के घर को मिट्टी में मिला दिया गया। इससे पहले दो और आतंकियों के घर को सुरक्षाबलों ने तबाह किया था। जिसमें अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के त्राल के गोरी इलाके में एक आतंकी के घर को बम से उड़ाया, जबकि दूसरे संदिग्ध के घर को बुलडोर से गिराया गया। बताया जाता है कि एहसान ने 2018 में पाकिस्तान से प्रशिक्षण लिया था और हाल ही में वह फिर से कश्मीर घाटी में दाखिल हुआ था। यह पहलगाम हमले का संदिग्ध है। पढ़ें पूरे खबर...

चेपॉक पर हैदराबाद की पहली जीत, चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
चेन्नई बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी और ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। यह हैदराबाद की चेपॉक में पहली जीत है। शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर....

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव : इस बार 70 फीसदी हुआ मतदान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव समिति के अनुसार, इस वर्ष लगभग 70 फीसदी मतदान पढ़ें पूरी खबर,...

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी पोप को श्रद्धांजलि

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
ताबूत में लेटे पोप फ्रांसिस। - फोटो : PTI

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य-अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं।  मुर्मू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी पहुंची हैं। साथ ही मत्स्य-पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, और गोवा विधान सभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी पहुंचे हैं। भारत ने पोप के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुर्मू वेटिकन सिटी की दो दिनी यात्रा पर हैं। पढ़ें पूरी खबर..

माधुरी दीक्षित के ससुराल वाले नहीं थे खुश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित अपने अभिनय करियर पर ध्यान देना चाहती थीं, जबकि डॉ. नेने ने अमेरिका में अपनी सफल मेडिकल प्रैक्टिस छोड़कर भारत आने का निर्णय लिया। इस फैसले से उनके माता-पिता खुश नहीं थे, क्योंकि डॉ. नेने अमेरिका में एक प्रतिष्ठित कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जन थे। पढ़ें पूरी खबर...

अपनी ही सरकार का मखौल उड़ा रहे पाकिस्तानी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
सिंधु जल संधि - फोटो : संवाद
पहलगाम हमले के बाद भारत की तरफ से उठाए गए सख्त कदमों को लेकर पाकिस्तान में एक तरफ बेचैनी का माहौल दिख रहा है तो दूसरी तरफ खुद पाकिस्तानी ही अपनी सरकार का मखौल उड़ाने से नहीं चूक रहे। सोशल मीडिया मंचों ऐसे पोस्ट, मीम्स और वीडियो से अटे पड़े हैं जो बताते हैं कि पाकिस्तान की बदहाली से जनता कितनी परेशान है। पढ़ें पूरी खबर..

सुप्रीम कोर्ट का वायुसेना से पूछा सवाल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26 April 2025 Updates
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मां एक बहुत व्यापक शब्द है। वायुसेना कर्मी की सौतेली मां को पारिवारिक पेंशन देने से इन्कार करने पर वायुसेना से सवाल किया। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि वह इस बात की जांच करेगा कि क्या सौतेली मां को भारतीय वायुसेना के नियमों के तहत पारिवारिक पेंशन के लिए विचार किया जा सकता है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने भारतीय वायुसेना के उस फैसले पर सवाल उठाया जिसमें उसने एक महिला को पारिवारिक पेंशन देने से इन्कार कर दिया, जिसने छह साल की उम्र से अपने सौतेले बेटे का पालन-पोषण किया था। पीठ ने कहा कि ये नियम सांविधानिक आदेश नहीं हैं। पढें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed