Pope Francis: राष्ट्रपति मुर्मू ने दी पोप को श्रद्धांजलि; ट्रंप-जेलेंस्की समेत कई और राष्ट्राध्यक्ष भी आएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य-अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद हैं। मुर्मू पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी पहुंची हैं। साथ ही मत्स्य-पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, और गोवा विधान सभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी पहुंचे हैं। भारत ने पोप के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुर्मू वेटिकन सिटी की दो दिनी यात्रा पर हैं।
President Droupadi Murmu paid homage to His Holiness Pope Francis at Basilica of Saint Peter in Vatican City. pic.twitter.com/eymWVVZi4J
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 25, 2025
राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, आधिकारिक मनोरंजन भी नहीं
फ्रांसिस का ईस्टर सोमवार को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान के मुताबिक, पोप फ्रांसिस को दुनिया में करुणा और विनम्रता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। भारत ने घोषणा की थी कि पोप के सम्मान में देश की उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। इसी क्रम में भारत में आज भी राजकीय शोक रहेगा।
राहुल गांधी ने जताया शोक
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताने के लिए नई दिल्ली के एपोस्टोलिक नंसियेचर का दौरा किया। उन्होंने भारत-नेपाल के एपोस्टोलिक नुंसियो आर्कबिशप डॉ. लियोपोल्डो से भी शिष्टाचार भेंट की।
ये भी पढ़ें- Pope Francis: पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में मुर्मू, ट्रंप-जेलेंस्की समेत कई राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल
ट्रंप, जेलेंस्की समेत कई राष्ट्राध्यक्ष पहुचेंगे
शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी वेटिकन पहुंच गए हैं। वेटिकन ने कहा, 164 प्रतिनिधिमंडलों की पुष्टि की गई है, जिनमें 54 राष्ट्राध्यक्ष और 12 शासक शामिल हैं। इनमें फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, प्रिंस विलियम, स्पेन के राजा फेलिप और रानी लेटिजिया, हंगरी के राष्ट्रपति विक्टर ओर्बन, र्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली व ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भी शामिल होंगे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली अर्जेंटीना के पोप सेंट पीटर्स बेसिलिका में अंतिम दर्शन भी करेंगे।
ये भी पढ़ें- वेटिकन: 'आंखें खुली थीं, सांसें चल रही थी...', अंतिम क्षणों में क्या कर रहे थे पोप, डॉक्टर ने बताई पूरी कहानी
अंतिम संस्कार के दौरान पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त
तीन दिनों तक चलने वाला यह सार्वजनिक दर्शन कार्यक्रम शुक्रवार शाम 7 बजे खत्म हो गया। पोप के अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त के लिए 2,500 से अधिक पुलिस अधिकारियों और 1,500 सैनिकों को तैनात किया जाएगा। सेंट पीटर्स स्क्वायर में शोकसभा के लिए लगभग दो लाख लोग, जबकि वेटिकन से रोम में पोप के समाधि स्थल तक 4 किलोमीटर लंबे रास्ते पर लगभग तीन लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। इतालवी मीडिया के अनुसार, प्रमुख सुरक्षा इंतजाम के तहत समुद्र तट पर एक सशस्त्र नौसैनिक पोत भी तैनात किया जाएगा। लड़ाकू विमानों के दस्तों को भी तैयार रखा गया है।
संबंधित वीडियो--
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.