CSK vs SRH: चेपॉक पर हैदराबाद की पहली जीत, चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त; मैच रिपोर्ट और अंक तालिका
हैदराबाद इस जीत के साथ अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर आठवें पायदान पर पहुंच गया है। नौ मैचों में तीन मैच जीत चुकी पैट कमिंस की टीम के खाते में छह अंक हैं और उनका नेट रन रेट -1.103 का है। वहीं, चेन्नई चार अंक और -1.302 के नेट रन रेट के साथ 10वें स्थान पर बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेपॉक पर यह लगातार चेन्नई की चौथी हार है। वहीं, सत्र की सातवीं शिकस्त है। हैदराबाद इस जीत के साथ अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर आठवें पायदान पर पहुंच गया है। नौ मैचों में तीन मैच जीत चुकी पैट कमिंस की टीम के खाते में छह अंक हैं और उनका नेट रन रेट -1.103 का है। वहीं, चेन्नई चार अंक और -1.302 के नेट रन रेट के साथ 10वें स्थान पर बनी हुई है। इस शिकस्त के साथ चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। खलील अहमद ने पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई। आयुष कंबोज ने हेड को बोल्ड किया। वह 19 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में ईशान किशन ने फॉर्म में वापसी की और 34 गेंदों में 44 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने सात और अनिकेत वर्मा ने 19 रन बनाए। वहीं, कामिंदु मेंडिस और नीतीश कुमार रेड्डी क्रमश: 32 और 19 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने दो विकेट झटके। वहीं, खलील, अंशुल और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।
चेन्नई की पारी
इस मैच में चेन्नई की शुरुआत झटके के साथ हुई। मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर शेक रशीद को अपना शिकार बनाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद हर्षल पटेल ने तीसरे नंबर पर आए सैम करन को पवेलियन की राह दिखाई। 47 पर आयुष म्हात्रे को कमिंस ने आउट किया। वह 30 रन बना पाए। इस मैच में सीएसके की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा दीपक हुड्डा ने 22, रवींद्र जडेजा ने 21 और शिवम दुबे ने 12 रन बनाए। अपने करियर का 400वां टी20 मैच खेलने उतरे धोनी सिर्फ छह रन बना पाए। वहीं, अंशुल कंबोज और नूर अहमद सिर्फ दो-दो रन बनाकर आउट हो गए। खलील अहमद एक रन बनाकर नाबाद रहे।हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट जबकि पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी और कामिंदु मेंडिस को एक-एक सफलता मिली।