फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: वैवाहिक दुष्कर्म मामले में सुप्रीम सुनवाई आज; पश्चिम एशिया में तनाव, इस्राइल में आपातकाल जैसे हालात

Tue, 24 Sep 2024 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक दुष्कर्म मामलों में पतियों को छूट देने वाले कानूनों के खिलाफ याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने सोमवार को कहा कि ये याचिकाएं पहले ही मंगलवार के लिए सूचीबद्ध हैं। मामले में एक याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील करुणा नंदी ने मामले को शीघ्र सूचीबद्ध करने संबंधी अपील की। इससे पहले 18 सितंबर को एक याचिकाकर्ता की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा था कि याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है। उधर, लेबनान में इस्राइली हमले में करीब ढाई सौ लोगों की मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है और अब युद्ध के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं हालात को देखते हुए इस्राइल भी चौकन्ना है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल की कैबिनेट ने देश में विशेष परिस्थितियां लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद और साइबर, समुद्री व अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में संघर्ष के नए क्षेत्रों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा से मेल खानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के समिट फॉर फ्यूचर में इस्राइल-हमास युद्ध व यूक्रेन संकट समेत दुनियाभर में संघर्षों की पृष्ठभूमि में पीएम मोदी ने कहा, मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध के मैदान में नहीं। दुनिया में शांति व विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

क्या वैवाहिक दुष्कर्म केस में पति को मिली कानूनी छूट होगी खत्म? सुप्रीम सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक दुष्कर्म मामलों में पतियों को छूट देने वाले कानूनों के खिलाफ याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ ने सोमवार को कहा कि ये याचिकाएं पहले ही मंगलवार के लिए सूचीबद्ध हैं। मामले में एक याचिकाकर्ता के वरिष्ठ वकील करुणा नंदी ने मामले को शीघ्र सूचीबद्ध करने संबंधी अपील की। इससे पहले 18 सितंबर को एक याचिकाकर्ता की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा था कि याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है। सुप्रीम कोर्ट इस विवादास्पद कानूनी प्रश्न से संबंधित याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर 16 जुलाई को सहमत हो गया था। सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़ ने संकेत दिया था कि इन याचिकाओं पर 18 जुलाई को सुनवाई हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल में आपातकाल के हालात - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम एशिया में तनाव, इस्राइल में आपातकाल जैसे हालात
लेबनान में इस्राइली हमले में करीब ढाई सौ लोगों की मौत के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है और अब युद्ध के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं हालात को देखते हुए इस्राइल भी चौकन्ना है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल की कैबिनेट ने देश में विशेष परिस्थितियां लागू करने की मंजूरी दे दी है। इस्राइल में विशेष परिस्थिति एक कानूनी टर्म है, जिसे आपातकाल की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है। इस स्थिति में सरकार को विशेष अधिकार मिल जाते हैं ताकि लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जा सकें। पहले इसे 48 घंटे के लिए लागू किया जाता है और बाद में इसे परिस्थिति के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
यूएनजीए में बोलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

मानवता की सफलता युद्धभूमि में नहीं, सामूहिक शक्ति में निहित: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद और साइबर, समुद्री व अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में संघर्ष के नए क्षेत्रों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा से मेल खानी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के समिट फॉर फ्यूचर में इस्राइल-हमास युद्ध व यूक्रेन संकट समेत दुनियाभर में संघर्षों की पृष्ठभूमि में पीएम मोदी ने कहा, मानवता की सफलता हमारी सामूहिक शक्ति में निहित है, युद्ध के मैदान में नहीं। दुनिया में शांति व विकास के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : एएनआई

बदलापुर मामला: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी की मौत पर पीड़ितों के वकील बोले- यह न्याय की हत्या
बदलापुर मामले के आरोपी अक्षय शिंदे को सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इस घटना को पीड़िताओं के वकील आसिम सरोडे ने 'न्याय की हत्या' करार दिया। अक्षय पर दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप था। शिंदे को शाम करीब 6:15 बजे पुलिस की गाड़ी में ले जाया जा रहा था। तभी उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली। इसके बाद उसने एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) पर गोली चला दी। जिसमें एपीआई घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें शिंदे की मौत हो गई। आरोपी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
मानसून की विदाई - फोटो : अमर उजाला

इस बार पांच फीसदी ज्यादा हुई बारिश, एक सप्ताह देरी से हो रही मानसून की विदाई
देश भर में बरसने के बाद मानसून अब विदाई लेने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र से वापसी शुरू हो गई है। इस बार मानसून एक सप्ताह की देरी से विदाई ले रहा है। वहीं खास बात यह है कि इस बार मानसून सीजन में देश में पांच फीसदी अधिक बारिश हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का प्रचार थमा, 26 सीटों पर मतदान कल
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण की 26 विधानसभा सीटों पर प्रचार थम गया है। कश्मीर के तीन जिलों गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम की 15 और जम्मू के तीन जिले राजौरी, रियासी व पुंछ की 11 सीटों पर 25 सितंबर को मतदान होना है। दूसरे दौर में केंद्र शासित प्रदेश की 26 सीटों पर कुल 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। दूसरे चरण में जम्मू क्षेत्र के रियासी, राजोरी और पुंछ जिले के साथ-साथ कश्मीर घाटी के श्रीनगर और बडगाम जिले में वोटिंग होनी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

नौकरी के कारण पति से अलग रहना क्रूरता और परित्याग नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नौकरी के कारण अलग रह रही पत्नी पर क्रूरता और परित्याग का आरोप लगा तलाक मांगने वाले पति की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि नौकरी के कारण यदि पति-पत्नी अलग रह रहे हैं तो इसे परित्याग करना नहीं माना जा सकता। यह आदेश न्यायमूर्ति एसडी सिंह तथा न्यायमूर्ति डोनादी रमेश की खंडपीठ ने याची पति अरविंद सिंह सेंगर की अपील पर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी - फोटो : PTI

ओडिशा बाल पोर्नोग्राफी मामलों की जांच के लिए समर्पित टास्क फोर्स बनाएगा
ओडिशा में बाल पोर्नोग्राफी के मामलों की जांच और मुकदमा चलाने के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स बनेगी। सरकार ने सोमवार को कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करेगी, जिसमें कहा गया है कि बाल पोर्नोग्राफी देखना और डाउनलोड करना यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पॉक्सो अधिनियम, 2012 के तहत अपराध हो सकता है। साथ ही सरकार ने लोगों से कमजोर बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB

पाकिस्तान टीम के खराब हालातों के बीच बोर्ड ने बुलाई अहम बैठक
पाकिस्तान क्रिकेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यही वजह है कि सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक कनेक्शन कैंप का आयोजन किया। इसमें पाकिस्तान के चीफ मोहसिन नकवी के अलावा, टीम के मुख्य कोच,असिस्टेंट कोच और दिग्गज खिलाड़ी शामिल रहे। इस मीटिंग की समाप्ति के बाद पाकिस्तान टीम के सफेद गेंद प्रारूप के कोच गैरी कर्स्टन ने खिलाड़ियों से तीन मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 September 2024 Updates On Amar Ujala
फिल्म ‘लापता लेडीज’ - फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness

'ऑस्कर' के लिए चुनी गई किरण राव की 'लापता लेडीज'
किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया ने फिल्म को भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में ऑस्कर में भेजा है। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed