फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: महाकुंभ मेले में बाहरी गाड़ियां प्रतिबंधित और यूपी दिवस आज; भारत दौरे पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति

Fri, 24 Jan 2025 07:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाकुंभ में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात प्रभारी अमित ने बताया कि शनिवार व रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आज सेक्टर-33ए स्थित नोएडा हाट में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। जिला प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह होंगे। सांसद, विधायक और प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो अपनी पहली भारत यात्रा पर बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

महाकुंभ मेले में आज से बाहरी गाड़ियां प्रतिबंधित, पुलिस ने बताया वैकल्पिक मार्ग
महाकुंभ में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात प्रभारी अमित ने बताया कि शनिवार व रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी दिवस आज, नोएडा हाट में उत्सव का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आज सेक्टर-33ए स्थित नोएडा हाट में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसका उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से करेंगे। जिला प्रशासन और तीनों प्राधिकरणों ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह होंगे। सांसद, विधायक और प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का दिल्ली पहुंचने पर स्वागत करते विदेश राज्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला

भारत दौरे पर पहुंचे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो अपनी पहली भारत यात्रा पर बृहस्पतिवार रात नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
CBSE - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

CBSE Exams : परीक्षा में फोन के साथ पकड़े गए तो दो साल का प्रतिबंध
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। अगर कोई छात्र मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा गया, तो उसे दो साल तक परीक्षा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अभी ऐसे मामलों में एक साल तक परीक्षा देने पर रोक है। यही नहीं, अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों में शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

US Birthright Citizenship: संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप के कार्यकारी आदेश पर लगाई रोक
एक संघीय न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को अस्थायी रूप से रोक दिया, जिसमें माता-पिता की आव्रजन स्थिति को नजरअंदाज करते हुए अमेरिकी जन्मसिद्ध नागरिकता की सांविधानिक गारंटी को समाप्त कर दिया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के दिन इस आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जो 20 फरवरी से प्रभावी होने वाला था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
ED - फोटो : ANI

ईडी का खुलासा : दिल्ली के दो धोखेबाजों ने साइबर अपराध से अर्जित 4,900 करोड़ विदेश भेजे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार खुलासा किया कि दिल्ली के दो साइबर अपराधियों ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) सुविधाओं का दुरुपयोग करके 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की रकम विदेश भेज दी। दोनों आरोपियों की पहचान पुनीत कुमार उर्फ पुनीत माहेश्वरी उर्फ जॉन (मोती नगर निवासी) और आशीष कक्कड़ उर्फ पाब्लो (ग्रेटर कैलाश निवासी) के रूप में हुई है। इन्हें पिछले साल संघीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
पुणे नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी वैशाली जाधव - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम की चपेट में आए 67 मरीज
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी और आईटी हब पुणे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) नामक नई बीमारी फैलने की सूचना है। अब तक जीबीएस के 60 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए एक टीम गठित की है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
नोएडा... - फोटो : Adobe Stock

यूपी में सबसे कमाऊ जिला गौतमबुद्ध नगर, जीडीपी में अहम योगदान
गौतमबुद्ध नगर यूपी का सबसे कमाऊ जिला है, क्योंकि प्रदेश की जीडीपी में इसका योगदान 7.47 फीसदी है, जो पिछले साल 7.10 प्रतिशत था। यहां के लोग प्रदेश में सबसे ज्यादा कमाई कर रहे हैं। यह बात प्रदेश सरकार की ओर से जारी जिला घरेलू उत्पाद अनुमान 2022-23 की रिपोर्ट में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
दावोस विश्व आर्थिक मंच पर ट्रंप के संबोधन का अंश - फोटो : अमर उजाला

चीन के साथ संबंध पर बोले ट्रंप- जिनपिंग बहुत पसंद हैं
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप दुनिया की बड़ी ताकतों के साथ कैसे रिश्ते रखेंगे? भारत और चीन के प्रति उनका क्या रूख रहेगा? चीनी राष्ट्रपति की तरफ से ट्रंप को किए गए फोन के क्या मायने हैं? इन तमाम सवालों पर ट्रंप ने विश्व आर्थिक मंच पर जवाब दिया। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध होने जा रहे हैं। हम बस निष्पक्षता चाहते हैं। हम लाभ उठाने की ताक में नहीं, हम बस एक समान अवसर चाहते हैं।' पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 24 January 2025 Updates On Amar Ujala
लॉस एंजिलिस में लगी आग (फाइल) - फोटो : PTI

Los Angeles Wildfire: आग से निपटने के लिए 2.5 बिलियन डॉलर का राहत पैकेज
कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में लगी आग ने भारी तबाही मचाई है। इससे उबरने के लिए, कैलिफोर्निया विधानमंडल ने बृहस्पतिवार को 2.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का अग्नि राहत पैकेज मंजूर किया। सांसदों ने भारी बहुमत से विधेयक को मंजूरी दी, जिसमें दोनों दलों का समर्थन रहा। अब यह प्रस्ताव डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूजॉम के पास पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed